फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   नियमो को ताक पर रखकर हाईवे से निकल रही रोड बेज बसे-Dehat

नियमो को ताक पर रखकर हाईवे से निकल रही रोड बेज बसे-Dehat

Wed, 02 Aug 2017 09:50 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
नियमो को ताक पर रखकर हाईवे से निकल रही रोड बेज बसे-Dehat
बबीना के स्टॉप पर नहीं रुकतीं रोडवेज बसें
विज्ञापन

सब हेड: हाइवे से फर्राटा भरकर निकल जाती हैं
क्रासर
नॉनस्टॉप छोड़ सभी गाड़ियों का कस्बे के अंदर जाना जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो
बबीना।
कस्बावासी बसस्टॉप पर खड़े होकर बसों का इंतजार करते रहते हैं और बसें हाइवे से फर्राटा भरती हुईं निकल जाती हैं। जबकि, रोडवेज के नियमानुसार नॉनस्टॉप बसों को छोड़कर सभी बसों को कस्बों के निर्धारित स्टॉप पर रुकना जरूरी है।
झांसी से ललितपुर आने-जाने के लिए लगभग हर घंटे पर रोडवेज की बस है। इनमें कुछ नॉनस्टॉप और अधिकतर पैसेंजर बसें हैं। कस्बे के बस स्टॉप पर इनमें से एक भी नहीं रुकती हैं। इस वजह से कस्बावासियों को यात्रा के लिए निजी बसों और डग्गामार वाहनों के भरोसे रहना पड़ता है। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राकेश सोनी बताते हैं कि ज्यादातर व्यापारियों को खरीदारी के लिए झांसी आना-जाना पड़ता है। यहां से तो बसें मिलती नहीं हैं, लेकिन झांसी से अगर कोई रोडवेज बसों में बैठकर आता है तो उसे हाईवे पर ही उतार दिया जाता है।
विज्ञापन

व्यापारी आनंद वर्मा का कहना है पहले कस्बे से ही तालबेहट जाने के लिए बस मिल जाती थी, लेकिन अब दो किलोमीटर दूर हाइवे तक जाना पड़ता है। निजी कंपनी में कार्यरत ललित मोहन का कहना है कि स्टॉप पर बसें न मिलने के कारण डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मुझे फोन करें
नॉनस्टॉप के अलावा सभी बसों को कस्बे के अंदर जाने के आदेश हैं। अगर कोई बस निर्धारित स्टॉप पर नहीं रुकती है तो मेरे मोबाइल नंबर 941590279 पर फोन करके शिकायत करें। कार्रवाई की जाएगी।
राम लवट, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed