फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   1500 businesman take loan four carore diring corona

डेढ़ हजार कर्जदार कारोबारियों ने लिया 4 करोड़ का ‘कोविड लोन’

Wed, 24 Jun 2020 10:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
1500 businesman take loan four carore diring corona
कोविड लोन - फोटो : ????? ???
झांसी। लॉकडाउन से चरमराए व्यापार को फिर से खड़ा करने के लिए जिले के डेढ़ हजार कारोबारियों ने चार करोड़ रुपये का ‘कोविड लोन’ लिया है। ये सभी वो कारोबारी हैं, जो पहले से ही बैंकों के कर्जदार हैं। अब उन्हें कम ब्याज पर अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण के लिए लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से कारोबार व रोजगार बुरी तरह से प्रभावित हो गए हैं। तमाम कारोबारियों के सामने अपने व्यापार को फिर से खड़ा करने के लिए पूंजी का अभाव पैदा हो गया है। उनकी इस समस्या के समाधान के लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर बैंकों की ओर से कोविड लोन दिया जा रहा है। ये ऋण उन व्यापारियों को मिल रहा है, जो पहले से बैंकों से ऋण लिए हुए हैं। 29 फरवरी 2020 तक उन पर जितना ऋण बकाया था, उसका 20 प्रतिशत उन्हें और दिया जा रहा है। ये ऋण 7-8 प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर उपलब्ध कराया जा रहा है। जबकि, सामान्य ऋण पर 9-10 फीसदी ब्याज वसूला जाता है। हालांकि, ये उन कारोबारियों को ही मिल रहा है, जिनका खाता सुचारु रूप से चल रहा है। एनपीए खाताधारकों को इस योजना से अलग रखा गया है। झांसी में अलग-अलग बैंक शाखाओं से अब तक डेढ़ हजार कारोबारी चार करोड़ रुपये का कर्ज ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed