{"_id":"668fde0120be681e860aba49","slug":"15-year-old-girl-died-due-to-electric-shock-in-jhansi-2024-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशियां मातम में बदलीं: मामा की शादी में गई थी भांजी, करंट लगने से हुई मौत; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशियां मातम में बदलीं: मामा की शादी में गई थी भांजी, करंट लगने से हुई मौत; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Thu, 11 Jul 2024 06:58 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:58 PM IST
सार
झांसी में चचेरे मामा की शादी में गई एक 15 साल की युवती की करंट लगने से मौत हो गई। जिसके बाद खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन
करंट लगने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
लहचूरा थाना इलाके के ग्राम शहपुरा निवासी धनीराम की बेटी रूपाली (15) अपने चचेरे मामा की शादी में शामिल होने के लिए चिरगांव थाना इलाके के ग्राम डबरा गई हुई थी। पिता धनीराम ने बताया कि बुधवार को रूपाली पंखा चलाने के लिए तार लगा रही थी।
विज्ञापन
इसी दरम्यान वह करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। भांजी की मौत की वजह से मामा की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। अब सादगी से शादी करने की तैयारी है।
विज्ञापन
बता दें कि मृतका रूपाली अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। उसका एक दस साल का भाई रामअवतार है। बेटी की मौत के बाद से मां गंगा समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ।
विज्ञापन