फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   15 thousand Covid vaccine got jhansi

Jhansi News: झांसी को मिलीं 15 हजार कोवीशील्ड वैक्सीन

Sun, 22 Jan 2023 10:56 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
15 thousand Covid vaccine got jhansi
झांसी। करीब तीन महीने बाद शासन ने झांसी को कोवीशील्ड की 15 हजार डोज दे दी है। सोमवार से जनपद के जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, सीएचसी समेत 24 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। रविवार को सभी केंद्रों को वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

झांसी में दो हफ्ते से कोवीशील्ड वैक्सीन खत्म चल रही थी। ऐसे में दूसरी और बूस्टर डोज लगवाने के लिए केंद्र आने वाले लोगों को वापस लौटना पड़ रहा था। साथ ही कॉर्बेवैक्स भी तीन महीने से खत्म चल रही है। वहीं, मेडिकल कॉलेज, मोंठ और मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोवैक्सीन की चंद खुराक बची थीं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब तीन महीने पहले शासन से वैक्सीन की मांग की गई थी।
विज्ञापन

उधर, जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, मोंठ और मऊरानीपुर सीएचसी को छोड़कर बाकी सभी जगह टीकाकरण बंद कर दिया गया था। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि अब शासन से कोवीशील्ड की 15200 खुराक आ गई हैं। रविवार को इन्हें सभी केंद्रों पर भेज भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोवैक्सीन की 20 हजार और कॉर्बेवैक्स की 10 हजार डोज की मांग की गई है, जो कि जल्द मिलने की उम्मीद है। सोमवार से लोग जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज समेत सभी दस सीएचसी और 12 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर कोवीशील्ड की डोज लगवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed