{"_id":"62cdca675986f5233634c3de","slug":"15-acres-of-municipal-land-will-be-freed-from-eleven-encroachers-jhansi-news-jhs224684313","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्यारह अतिक्रमणकारियों से कब्जा मुक्त होगी नगर निगम की 15 एकड़ भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्यारह अतिक्रमणकारियों से कब्जा मुक्त होगी नगर निगम की 15 एकड़ भूमि
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम ने 11 ऐसे अतिक्रमणकारियों को चिह्नित किया है जिनके कब्जे में सालों से नगर निगम की लगभग 15 एकड़ जमीन है। जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए नगर निगम द्वारा तहसील प्रशासन का सहारा लिया गया है। जिसके तहत जमीन की पैमाइश कराई जा रही है। पैमाइश के बाद अतिक्रमणकारियों से जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
नगर निगम की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए नगर निगम द्वारा अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत नगर निगम की जमीनों को चिह्नित कर कब्जा मुक्त कराया जा रहा है। नगर निगम द्वारा 11 अतिक्रमणकारियों को भी चिह्नित किया गया है। जिनके कब्जे में नगर निगम की 15 एकड़ भूमि है। इन जमीनों पर अस्पताल, मकान, विवाह घर सहित आश्रम का निर्माण कराया गया है। जिसमें लहरगिर्द, सिमरधा, नया गांव, गढ़िया गांव एवं पिछोर में 11 अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर तहसील प्रशासन से जमीन की पैमाइश कराई जा रही है। तहसील की रिपोर्ट के आधार पर अतिक्रमणकारियों से जमीन को कब्जा मुक्त कराने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
नगर आयुक्त पुलकित गर्ग ने बताया की नगर निगम की तकरीबन 15 एकड़ जमीन पर 11 अतिक्रमणकारी सालों से कब्जा किए हुए हैं। तहसील प्रशासन से कब्जा की गई जमीन की पैमाइश कराई जा रही है। तहसील की रिपोर्ट के आधार पर अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर कब्जा हटाया जाएगा।