फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   कसाई मंडी का नाला होगा अतिक्रमणमुक्त-Dehat

कसाई मंडी का नाला होगा अतिक्रमणमुक्त-Dehat

Tue, 06 Jun 2017 08:28 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
कसाई मंडी का नाला होगा अतिक्रमणमुक्त-Dehat
कसाई मंडी नाले से हटेगा अतिक्रमण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया ने लगातार दूसरे दिन मंगलवार को नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कसाई मंडी मुहल्ले के नाले पर अतिक्रमण देख नाराजगी जताई और अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कब्जा करने वालों को चेतावनी दी है।
मंगलवार को नगर आयुक्त वार्ड नंबर तीन सैंयर गेट बाहर स्थित कसाई मंडी पहुंचे। यहां पर डोंगरे का नाला की सफाई करने वाले कर्मचारियों ने शिकायत की थी कि मुहल्ले वालों ने नाले पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। यदि अतिक्रमण हटाने को कहते हैं तो कब्जाधारक लड़ने पर उतारू हो जाते हैं। इससे सफाई नहीं हो पा रही है। नगर आयुक्त ने मौके पर जाकर देखा तो नाले पर पक्के निर्माण थे। किसी के मकान के बाहर नाले पर पक्का फर्श बनाकर रेलिंग लगी थी तो किसी के मकान के बाहर नाले पर बकरियां बंधी थीं। किसी ने शौचालय बनवा लिया था।
विज्ञापन

उन्होंने काफी दूर तक घूम-घूम कर निरीक्षण किया और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। निरीक्षण की खबर पर मुहल्लेवालों की भीड़ जुट गई। कुछ लोग अतिक्रमण हटाने का विरोध करने लगे, लेकिन नगर आयुक्त ने कहा कि मकान के दरवाजे पर यदि आने-जाने में किसी को दिक्कत हो रही है तो वह पत्थर का पटिया लगा सकता है, लेकिन पक्का चबूतरा बनाने का किसी को अधिकार नहीं है। यह सब तोड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि लखनऊ से लौटने के बाद अतिक्रमण हटाने की तारीख तय की जाएगी। उन्होंने सफाई कर्मियों को गम बूट, मास्क और ग्लब्स देने के निर्देश दिए। इस मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश बाबू, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक महेश चंद्र वर्मा, सफाई निरीक्षक अनिल आजाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
पानी वाली धर्मशाला में बढ़ेंगी मशीनें
मंगलवार की सुबह नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया ने पानी वाली धर्मशाला (तालाब) का निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि तालाब की गहराई बहुत अधिक है, इस कारण ट्रैक्टरों को कचरा ऊपर खींचने में जेसीबी और पोकलैंड मशीन का सहयोग लेना पड़ रहा है। इसमें समय अधिक लग रहा है। अभी एक पोकलैंड मशीन से कचरा भरा जा रहा है। उन्होंने इस मशीन की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 24 घंटे काम कराएं, ताकि बरसात शुरू होने से पहले सिल्ट साफ की जा सके। इस मौके पर मुख्य अभियंता आरके वर्मा, अवर अभियंता वीके सोनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed