फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   14.4 mm water fell in one hour of heavy rain

Jhansi News: एक घंटे की झमाझम बारिश में गिरा 14.4 मिलीमीटर पानी

Sun, 03 Mar 2024 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
14.4 mm water fell in one hour of heavy rain
शहर में जगह-जगह हुआ जलभराव, आज भी हो सकती है वर्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से जिले में 14.4 मिलीमीटर पानी गिरा। तेज वर्षा के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया। तेज हवाएं चलने की वजह से ठंड बढ़ गई। आज भी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बीच-बीच में बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने चार मार्च तक बारिश का पूर्वानुमान जताया था। हुआ भी वैसा ही। शनिवार को शाम चार बजे से ऐसा मौसम बदला कि तेज बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरे। करीब एक घंटे तक झमाझम पानी गिरता रहा। बारिश की वजह से शहर के खोआ बाजार, नरिया बाजार, पानी वाली धर्मशाला, गणेश बाजार, थापकबाग, पठौरिया, गल्ला मंडी रोड आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलीं। इससे वातावरण में ठंडक बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से पांच डिग्री कम है। जबकि, न्यूनतम पारा 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। दिनभर में 14.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। जालौन (16 मिलीमीटर) के बाद झांसी दूसरा जिला है, जहां सबसे ज्यादा पानी गिरा है।
विज्ञापन


पांच दिन में दूसरी बार गिरे ओले
झांसी में पिछले पांच दिनों में दूसरी बार ओले गिरे हैं। 27 फरवरी को मऊरानीपुर, मोंठ, पूंछ, बबीना में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि हुई थी। चार दिनों के बाद शनिवार को फिर ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed