फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अतिक्रमण करने वालों से वसूले 16,500 रुपये

अतिक्रमण करने वालों से वसूले 16,500 रुपये

Sun, 05 May 2019 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण करने वालों से वसूले 16,500 रुपये
अतिक्रमणकारियों से वसूला 16,500 जुर्माना
विज्ञापन


झांसी। सड़कों पर अतिक्रमण कर यातायात में व्यवधान डालने वालों के खिलाफ शनिवार को नगर निगम ने बीकेडी से खंडेराव गेट तक अभियान छेड़ा। इस दौरान अतिक्रमणकारियों का चालान कर 16,500 रुपये जुर्माना वसूला गया। दोबारा अतिक्रमण करने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई।
बीकेडी से खंडेराव गेट तक लोहे का काम करने वाले, हार्डवेयर और मार्बल-पत्थर का काम करने वाले सड़कों पर आकर अपना व्यापार कर रहे थे। कई बार चेतावनी दी पर व्यापारी बाज नहीं आए। बृहस्पतिवार को महापौर के निर्देश पर संपत्ति अधिकारी डॉ. पुष्पराज गौतम ने अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी जारी की और दो दिन का वक्त दिया। बावजूद, असर नहीं हुआ। नगर निगम के संपत्ति अधिकारी ने टीम के साथ अभियान छेड़ा और सड़कों पर रखा सामान जब्त करना शुरू कर दिया। हालांकि, उनके आग्रह पर चालान कर छोड़ दिया गया। जबकि, कई दुकानदारों के काउंटर, तराजू आदि सामग्री कब्जे में ली। सभी को चेताया गया कि यदि दोबारा सड़क पर कब्जा हुआ तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


अभियान का किया विरोध
नगर निगम की टीम ने सामान को जब्त करना शुरू किया तो कई व्यापारी और सहयोगी टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने पर उतारू हो गए। इनमें से विरोध करने वाले खुद को एक पार्टी का पदाधिकारी बताकर धमकाने लगे। पुलिस फोर्स न होने के कारण टीम ने ढिलाई बरती और चालान कर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed