फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   झांसी के चार और लोगों को स्वाइन फ्लू-City

झांसी के चार और लोगों को स्वाइन फ्लू-City

Sun, 10 Mar 2019 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
झांसी के चार और लोगों को स्वाइन फ्लू-City
झांसी के चार और लोगों को स्वाइन फ्लू
विज्ञापन

झांसी/आगरा। स्वाइन फ्लू का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। झांसी के चार और लोग स्वाइन फ्लू का शिकार हो गए हैं। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में हुई नमूनों की जांच में इसकी पुष्टि हुई है।

झांसी में पहले भी चार-पांच लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। यहां से कई लोगों के सैंपल जांच के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कालेज की वायरोलॉजी लैब में भेजे गए थे। इनमें चार लोगों की स्वाइन फ्लू की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील प्रकाश का कहना है कि झांसी से कई लोग दिल्ली, जयपुर समेत अन्य महानगरों में घूमने या फिर किसी न किसी काम से जाते हैं। जबकि, दूसरे महानगरों के लोग भी झांसी आते हैं। दूसरे शहरों में जाकर भी लोगों इसका शिकार हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस बीमारी से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर रखी है। जांच, दवा की उपलब्धता के साथ-साथ जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में अलग से वार्ड बनाया गया है। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू का शिकार मरीज किसी दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आने से बचे। बाहर निकलना पड़ रहा है तो मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन


ये हैं लक्षण
- बुखार आना
- तेज ठंड लगना
- गला खराब हो जाना
- मांसपेशियों में दर्द होना
- तेज सिरदर्द होना
- खांसी आना
- कमजोरी महसूस होना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed