फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   थाने से सिपाहियों ने बदमाश को छोड़ा

थाने से सिपाहियों ने बदमाश को छोड़ा

Mon, 25 Feb 2019 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
थाने से सिपाहियों ने बदमाश को छोड़ा

विज्ञापन
थाने से सिपाहियों ने बदमाश को छोड़ा
झांसी। थाना नवाबाद पुलिस ने चोर की जानकारी के लिए हिरासत में लिए गए दो युवकोें को बेरहमी से पीटा। पूछताछ के बाद चोरी करने वाले बदमाश को हिरासत में ले लिया। बाद में तीनों को ही रात में छोड़ दिया गया। चोर ने नगर विधायक रवि शर्मा की बुआ का चलती गाड़ी से सामान चोरी किया था। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए। अब पुलिस थाने से छोड़े गए बदमाश को पकड़ने में जुटी हुई है। इस मामले में दो सिपाहियों का नाम सामने आ रहा है।
नगर विधायक रवि शर्मा की बुआ जालौन में रहती हैं। 11 फरवरी को उनको कटनी शादी समारोह में शामिल होने जाना था। उरई से वे रोडवेज बस में सवार होकर बस स्टैंड पहुंचीं। यहां वे ऑटो में सवार होकर स्टेशन जाने को निकलीं। बैग को पीछे ऑटो में रखकर बैठ गई। इसी बीच ऑटो में चार युवक भी सवार हो गए। एक युवक ने ऑटो में रखे बैग के अंदर जेवरात से भरा बैग निकाल लिया था, जिसमेें जेवरात व रुपये रखे थे। उक्त बैग नदारद देखकर वे घबरा गईं थीं॥। इसकी सूचना उन्होंने विधायक रवि शर्मा को दी थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

बताया गया है कि पांच से छह दिन पहले नवाबाद पुलिस के दो सिपाहियों ने बदमाश की जानकारी लेने के लिए उसके दो साथी युवकोें को पकड़ा था। थाने लाकर दोनों के कपड़े उतारकर सिपाहियों ने बेरहमी से जमकर पीटा। कई घंटे की मारपीट के बाद दोनों से बदमाश की जानकारी मिली। पता चला कि रात में ही पुलिस उसको पकड़कर थाने लाई थी। वहां फिर से तीनों की पिटाई की गई। इसके बाद लेनदेन कर तीनों को छोड़ दिया गया। मामले की जानकारी जब विधायक के पास पहुंची तो नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों से शिकायत की। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद नवाबाद पुलिस से जानकारी ली। इस पर दोनों सिपाहियों के हाथ पांव फूल गए। इस पूरे प्रकरण मेें भी अधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की है। अब सिपाही उक्त बदमाश को पकड़ने में जुटे हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में बदमाश के रिश्तेदारों को भी थाने में उठाकर पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन उसका अब तक पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुलेगा कई घटनाओं का राज
बताया गया है कि जिस बदमाश को थाने से छोड़ा गया है, वो सवारी गाड़ियों से माल उड़ाने व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में माहिर है। कई घटनाएं अपने गैंग के साथ मिलकर अंजाम दे चुका है। पकडे़ जाने के दौरान पुलिस सख्ती से पूछताछ करती तो कई घटनाओं का राज खुल सकता था। अब पुलिस उसे खोजने में जुट गई है। बताया गया है कि बदमाश घर पर ताला लगाकर अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर फरार है।
आरोपियों को पकड़ने व छोड़ने में माहिर
नवाबाद थाने में तैनात दोनों सिपाही थाने पर लाए जाने वाले लोगों को पकड़ने व छोड़ने में माहिर हैं। कई मामलों में तो अधिकारियों से लेकर थानेदार को भी गुमराह करने की काबिलियत रखते हैं। दोनों सिपाही किसी भी मामले में मुख्य आरोपी के साथ उसके साथियों को जबरन उठा ले आते हैं, जिनको लंबी रकम लेकर छोड़ा जाता है।

मामला उनके संज्ञान में है, जिसकी जांच भी कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी। पुलिस जल्द बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भी भेजेगी।
सुभाष सिंह बघेल, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed