{"_id":"5c55c710bdec2273a032551b","slug":"141549125392-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस्ट्रोटर्फ पर निखारे जा रहे हॉकी खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एस्ट्रोटर्फ पर निखारे जा रहे हॉकी खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एस्ट्रोटर्फ पर निखारे जा रहे हॉकी खिलाड़ी
झांसी। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में फरवरी माह के अंत में होने वाली राष्ट्रीय स्तर हॉकी प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम के 25 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 15 दिन तक खेल की बारीकियां सिखाई जाएगी। इसके बाद उनमें से श्रेष्ठ 15 खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश की टीम से खेलने का मौका मिलेगा। सैफई के उप क्रीड़ा अधिकारी खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे।
अंडर-21 पुरुष वर्ग की राष्ट्रीय स्तर हॉकी प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के कई स्पोर्ट्स कॉलेज व हॉस्टल के चुनिंदा खिलाड़ियों का खेल विभाग ने चयन किया है। चुनिंदा 25 खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए खेल विभाग ने मेजर ध्यानचंद स्टेडियम को उपयुक्त मानते हुए उस पर प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया था। साथ ही इन सभी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का जिम्मा सैफई के उप क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर को दी गई है। आदेश के आधार पर सभी चयनित खिलाड़ियों को एस्ट्रोटर्फ पर एक फरवरी से सुबह शाम कोच की देखरेख में प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है।
प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि प्रदेश के 25 खिलाड़ियों में से बेस्ट 15 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण के बाद राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा। इस कैंप में झांसी के खिलाड़ियों को भी मौका मिला है तथा प्रतियोगिता के लिए 14 फरवरी को टीम की घोषणा की जाएगी।