फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   मुदित सागर के लापता होने से जैन समाज चिंतित

मुदित सागर के लापता होने से जैन समाज चिंतित

Thu, 31 Jan 2019 02:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
मुदित सागर के लापता होने से जैन समाज चिंतित
मुदित सागर के लापता होने से जैन समाज चिंतित
विज्ञापन

ललितपुर। दिगंबर जैन आचार्य सुनील सागरजी महाराज के संघस्थ शिष्य मुनि श्रीमुदित सागर महाराज 23 जनवरी 2019 को गुजरात प्रांत में स्थित जैन धर्म के सुप्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र गिरनार पर्वत की वंदना करने गए थे। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने पर भी मुनिश्री वापस नहीं लौटे हैं और न ही उनका कोई अता-पता चल पा रहा है। डॉ. सुनील संचय ने बताया कि प्रभावना जनकल्याण परिषद (रजि.) ने प्रधानमंत्री को भेजे एक ज्ञापन में बताया गया कि मुनिश्री के अभी तक लापता होने से जैन समाज में गंभीर चिंता और रोष व्याप्त है। जैन समाज भारत में अल्पसंख्यक समाज है और राष्ट्र की मुख्यधारा से जुड़ा रहा है। मुनिश्री की सकुशल सुरक्षित वापसी के लिए ललितपुर सहित पूरे देश की जैन समाज पूजा-पाठ, प्रार्थना, व्रत निरंतर कर रहे हैं। प्रधानमंत्री से आग्रह किया गया है कि वह इस संबंध में व्यक्तिगत रुचि लेकर मुनिश्री की खोज के लिए जल्द ही किसी सक्षम एजेंसी को नियुक्त करें और मामले की सीबीआई जांच कराएं। ज्ञापन की प्रतिलिपि गृहमंत्री भारत सरकार, मुख्यमंत्री और राज्यपाल गुजरात सरकार, जूनागढ़ कलेक्टर, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री भारत सरकार, अमित शाह, राहुल गांधी आदि को भेजी गई है। आज पूरे देश की जैन समाज द्वारा अपने जिला के जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिए गए हैं और शीघ्र ही कारवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में डा. सुनील जैन संचय, डा. निर्मल जैन, सुनील शास्त्री सोजना, मनीष शास्त्री, राजेश रागी, राजेंद्र जैन, प्रदमुन शास्त्री, अनिल जैन, विनोद जैन, सुनील प्रसन्न, मुकेश शास्त्री, शिक्षक राजेश जैन, सोमचंद्र जैन, पुष्पेन्द्र जैन,सचिन जैन, विकास जैन, प्राचार्य विनीत जैन, अक्षय अलया, सुरेंद्र जैन, शीलचंद्र जैन, शीतल चंद्र जैन, संतोष शास्त्री आदि शामिल रहे।

-वहीं श्रीदिगंबर जैन समाज पंचायत समिति ने भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी देकर जैन मुनि मुदितसागर महाराज के को खोजने के लिए तत्काल कार्रवाई कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है जैन मुनि मुदितसागर महाराज 23 जनवरी को गिरनार पहाड़ पर वंदना करने के लिए गए थे। लेकिन वह अब तक वापस नहीं आए हैं, जिससे पूरा देश चिंतित है और मुनिराज का कोई अहित न हो, इसलिए सभी को चिंता है। पंचायत समिति ने राष्ट्रपति से मुनिराज को खोजने के इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन पर अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, संयोजक प्रदीप सतरवांस, महामंत्री डॉ. अक्षय टड़ैया के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed