{"_id":"5bfdaa3fbdec22415b096055","slug":"141543350847-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगढ़ से दो बाल श्रमिक मुक्त कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजगढ़ से दो बाल श्रमिक मुक्त कराए
Updated Wed, 28 Nov 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। राजगढ़ में मिठाई की दुकान पर काम करने वाले दो बाल श्रमिकों को श्रम विभाग ने मुक्त कराया। दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
मंडलायुक्त के निर्देश पर उपश्रमायुक्त रचना केसरवानी ने राजगढ़ में जांच की तो पता चला कि एक मिठाई की दुकान पर बच्चे काम कर रहे हैं। टीम ने गोविंद स्वीट्स पर जाकर देखा तो वहां पर दो बच्चे काम करते मिले। दोनों बच्चों को वहां से लाकर मुख्य चिकित्साधिकारी से जांच कराई तो एक की उम्र 12 वर्ष और दूसरे की उम्र 13 वर्ष पाई गई। पूछताछ में बताया कि एक बच्चे को एक हजार रुपये और दूसरे को डेढ़ हजार रुपये महीना मजदूरी दी जा रही थी।
विज्ञापन
श्रम प्रवर्तन अधिकारी आशीष कुमार अवस्थी ने बताया कि बच्चों के श्रम कराने के दोषी दुकानदार एसबी सिंह यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। टीम में महेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन