{"_id":"5bfda0e9bdec224179148692","slug":"141543348457-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शत प्रतिशत मतदाताओं को बूथ तक लाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शत प्रतिशत मतदाताओं को बूथ तक लाएं
Updated Wed, 28 Nov 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए निर्देश दिए कि मतदान से कोई छूटने न पाए। मतदान केंद्र पर व्हील चेयर उपलब्ध कराई जाए, ताकि दिव्यांग, वृद्ध, असहाय और बीमार मतदाता वोट डाल सकें। शत-प्रतिशत मतदाताओं को वोट डालने के लिए बूथ तक लाने का लक्ष्य है।
ईवीएम और वीवी पैट की जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित करें और उसके बारे में जो भी भ्रम हों, उन्हें दूर करें। बूथ वार दिव्यांगों को चिह्नित कर उन्हें मतदाता सूची में शामिल किया जाए। बीएलओ और बीएलए के साथ डीएम बैठक कर लें और उन्हें प्रेरित करें कि ऐसे मतदाताओं को चिह्नित कर उन्हें मतदान के लिए बूथ तक लाएं।
जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने बताया कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 55468 फार्म प्राप्त हुए हैं, जिसके सापेक्ष 50567 फार्म अपलोड किए जा चुके हैं। बाकी जल्द अपलोड हो जाएंगे। इस मौके पर एसडीएम अनुनय झा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह मौजूद रहे।