{"_id":"5b212d364f1c1bf86e8b7c6d","slug":"141528900918-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शतरंज प्रतियोगिता-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शतरंज प्रतियोगिता-City
Updated Wed, 13 Jun 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ध्यानार्थ- बलिया, वाराणसी, आगरा, गाजियाबाद, कानपुर
---------------------------------
फोटो
शतरंज में मैनपुरी के ओम और बलिया की रिया चैंपियन
- ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में प्रदेश स्तरीय अंडर 15 शतरंज प्रतियोगिता का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में चल रही प्रदेश स्तरीय अंडर 15 वर्ष शतरंज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में मैनपुरी के ओम चौहान और बालिका वर्ग में बलिया की रिया मिश्रा चैंपियन बनीं। समापन में सभी विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर प्रमाण पत्र दिए गए।
पांचवें राउंड में ओम चौहान ने लखनऊ के शिवांश पांडेय से ड्रा मैच खेला। सर्वाधिक 6.5 अंक पाने पर ओम को चैंपियन का खिताब मिला। लखनऊ के अनुपम दत्ता 6.0 अंक पाकर दूसरे, लखनऊ के ही अग्र हरि और शिवांश पांडेय ने 5.5 - 5.5 प्वाइंट पाकर तीसरा व चौथा स्थान पाया। बालिका वर्ग में बलिया की रिया मिश्रा ने आगरा की सारा प्रकाश से ड्रा मैच खेला। रिया ने प्रतियोगिता में सर्वाधिक 4.5 प्वाइंट पाकर पहला स्थान हासिल किया। जबकि वाराणसी की शांभवी श्रीवास्तव ने 4.0 व आगरा की सारा प्रकाश ने 4.0 अंक पाकर दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। कानपुर की तान्या वर्मा व गाजियाबाद की सिमरन शर्मा का भी प्रदर्शन सराहनीय रहा। इससे पहले हुए मुकाबले में वाराणसी की शांभवी श्रीवास्तव ने गाजियाबाद की सिमरन शर्मा को, कानपुर की तान्या वर्मा ने मैनपुरी की स्वाती पाल को, झांसी की पूर्वी राजपूत ने मान्या राजपूत को, कानपुर की कीर्तिका सिन्हा ने मथुरा की श्रृति सोनकर हराया। बालक वर्ग में अनुपम दत्ता ने गाजियाबाद के काव्य अग्रवाल को, गोरखपुर के राशिश श्रीवास्तव ने आगरा को पार्थ भटनागर को, लखनऊ के सत्यम अग्रहरि ने वाराणसी के शाश्वत दुबे को, गाजियाबाद के मानिक नेगी ने आगरा के शब्द भटनागर को हराया।
निर्णायकों में अंकिता श्रीवास्तव, दीपक शाक्या, पर्यवेक्षक कविता पटेल, विपुल श्रीवास्तव, मनस्वी जैन, शोभा द्विवेदी, दुर्गा साहू रहीं। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार मुख्य अतिथि महापौर रामतीर्थ सिंघल, विशिष्ट अतिथि अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा, झांसी चैस एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव मिश्रा, राष्ट्रीय संरक्षक एके रायजादा ने प्रदान किए। इस अवसर पर गगन अवस्थी, रविंद्र सिंह सोलंकी, डा. राकेश बिहारी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, रुद्र शरण श्रीवास्तव, दीपक विश्वकर्मा, सचिव अतुल निगम, प्रधानाचार्य डा. विक्रम सक्सेना, अनिल प्रभा द्विवेदी, पारस श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।