फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   कलाकार की कृति उसे अमर बनाती-City

कलाकार की कृति उसे अमर बनाती-City

Fri, 08 Sep 2017 10:32 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
कलाकार की कृति उसे अमर बनाती-City
बीयू का लोगो लगाएं
विज्ञापन

.............................
‘कलाकार की कृति उसे अमर बनाती’
सब हेड- बीयू में हुई चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता में बोले वक्ता
क्रासर
विजेताओं को दिए गए पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
कलाकार की कृति ही उसे अमर बनाती है। लेखक अपनी कलम से और चित्रकार अपनी तूलिका से अपने भावों को समाज के सामने लाता है। कलाकार अपनी कृति से न सिर्फ अपना नाम, बल्कि अपने वंश और समाज का नाम भी सुशोभित करता है। यह बात बीयू में कलाविद् भगवानदास गुप्त की जयंती एवं विश्व साक्षरता दिवस पर आयोजित चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह प्रो. ओपी कंडारी ने कही।
ललित कला संस्थान और कलाविद स्व. भगवान दास गुप्ता कला शैक्षणिक उत्थान समिति, जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में बीयू के कला संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. सीबी सिंह ने कहा कि पुरस्कार पाने से श्रेयस्कर है प्रतियोगिता में भाग लेना। विद्यार्थी जीवन ही हमेें विविध कलाओं में पारंगत बनाता है। पत्रकारिता संस्थान के विभागाध्यक्ष डॉ. सीपी पैन्यूली ने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा कला के विविध रंगों की खुशबू लगातार यूनिवर्सिटी में बिखेरी जा रही है, जिसके लिए विभागीय शिक्षक और विद्यार्थी बधाई के पात्र हैं। समाजसेवी मुकुंद मेहरोत्रा ने कहा कि कला एक साधना है। निरंतर अभ्यास से यह निखरती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में शिवम राजपूत प्रथम, विवेकशील द्वितीय और प्रीति तृतीय स्थान पर रही। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रीतम प्रथम, अमित विश्वकर्मा द्वितीय तथा अंकिता जैन तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को अतिथियों ने सम्मानित किया। आयोजक डॉ. श्वेता पांडेय, इंजी. राहुल शुक्ला, डॉ. अजय कुमार गुप्ता, डॉ. मुहम्मद नईम, डॉ. अजय कुमार गुप्ता, चित्रकार विकास वैभव सिंह, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. कौशल त्रिपाठी, राघवेंद्र दीक्षित, उमेश शुक्ला, अनूप पांडेय, उमेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed