{"_id":"599adf554f1c1b06618b46d3","slug":"141503321941-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि: बाढ़ग्रस्\nत जिलों में झांसी से जाएगा भूसा-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि: बाढ़ग्रस् त जिलों में झांसी से जाएगा भूसा-City
Updated Mon, 21 Aug 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि
-------
बुंदेलखंड मिटाएगा अवध और पूर्वांचल के पशुओं की भूख
बाढ़ग्रस्त जिलों में झांसी से जाएगा भूसा
- शासन ने मांगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बाढ़ की मार से कराह रहे अवध और पूर्वांचल क्षेत्र के पशुओं को भूसा की व्यवस्था बुंदेलखंड करेगा। शासन ने भूसा मंगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। झांसी में भूसे की स्थिति, उन्हें बाढ़ग्रस्त इलाकों में भेजने की तैयारियों से संबंधित रिपोर्ट प्रशासन से मांगी गई है।
बुंदेलखंड में अन्नाप्रथा के कारण ज्यादातर जानवर छुट्टा घूमते रहते हैं, इसलिए उनके खाने का अलग से कोई इंतजाम नहीं किया जाता है। केवल सूखा अथवा बाढ़ की स्थिति में ही भूसा स्टॉक रहता है, ताकि जानवरों की भूख से मौत न हो। पिछले साल मानसून बेहतर था, इसलिए भूसे की न तो कमी थी और न ही जानवरों को इसकी जरूरत पड़ी थी। इन दिनों अवध और पूर्वांचल क्षेत्र के बाराबंकी, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सीतापुर, अंबेडकर नगर, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर समेत अन्य जिलों में बाढ़ तबाही मचा रही है। इससे आम इंसान तो बेहाल है ही, जानवरों का भी बुरा हाल है। जानवरों के लिए भूसे की समस्या आ गई है। इसे देखते हुए शासन ने झांसी में भूसा की उपलब्धता और दरों के बारे में पूछा है, ताकि जरूरत पड़ने पर यहां से भूसा मंगाया जा सके।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. वाईपी सिंह ने बताया कि भूसा की उपलब्धता के बारे में सभी ब्लाकों से पता किया जा रहा है।