फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बेसमेंट में मरीज भर्ती मिले तो नर्सिंग होम का लाइसेंस निरस्त-City

बेसमेंट में मरीज भर्ती मिले तो नर्सिंग होम का लाइसेंस निरस्त-City

Mon, 31 Jul 2017 08:42 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
बेसमेंट में मरीज भर्ती मिले तो नर्सिंग होम का लाइसेंस निरस्त-City
रविवार की खबर की ही पीडीएफ लगाएं
विज्ञापन

........................................................
बेसमेंट में मरीज भर्ती मिले तो होगा लाइसेंस निरस्त
- सीएफओ ने शंकर हॉस्पिटल की सीएमओ से शिकायत की
- सीएमओ बोले, जल्द गठित करेंगे कमेटी, होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
अब बेसमेंट में मरीजों को भर्ती करना नर्सिंग होम को महंगा पड़ सकता है। ऐसा पाए जाने पर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। जांच के दौरान शहर के एक नर्सिंग होम के बेसमेंट में मरीज भर्ती करने की शिकायत सीएमओ ने सीएमओ से की गई। इस पर सीएमओ ने कमेटी गठित कर कार्रवाई करने की बात कही है।
अमर उजाला के अभियान चलाने के बाद फायर बिग्रेड विभाग द्वारा नर्सिंग होमो की जांच करने के दौरान तमाम कमियां सामने आ रही हैं। कई अस्पतालों के यहां एक्सपायर हो चुके अग्निशमन यंत्र टंगे हुए हैं, तो कइयों के यहां पाइप लाइन की कोई व्यवस्था नहीं है। बीते शनिवार को फायर ब्रिगेड विभाग की टीम ने शहर के कई अस्पतालों की जांच की थी। इस दौरान तमाम कमियां मिली थीं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) महावीर सिंह ने बताया कि जब वह टीम के साथ जांच के लिए शंकर हॉस्पिटल पहुंचे, तो वहां बेसमेंट में भी कई मरीज भर्ती थे। जो कि नियम विरुद्ध है। बेसमेंट का इस्तेमाल पार्किंग के लिए होना चाहिए। उन्होंने वीडियो फुटेज भी बनाई है। सीएफओ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर बेसमेंट में मरीज भर्ती कर इलाज करने की शिकायत की है। शंकर हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. दीपक गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में पुताई होने के कारण मरीजों को बेसमेंट में शिफ्ट किया गया था। अब उन्हें ऊपरी मंजिल में भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने कहा कि सीएफओ का पत्र मिल गया है। जांच के लिए कमेटी का गठन किया जा रहा है, जो नर्सिंग होम में जाकर पड़ताल करेगी। यदि बेसमेंट में मरीज भर्ती मिलते हैं तो सीधे अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं हो पाई जांच
सोमवार को अग्निशमन विभाग की आग बुझाने वाली तीन गाड़ियां मढिया मोहल्ला मंदिर, शिक्षामित्रों के प्रदर्शन, मरकजी मस्जिद के पास खड़ी थीं। सीएफओ ने बताया कि विभागीय कर्मचारी भी गाड़ियों में तैनात रहे। ऐसे में सोमवार को अस्पतालों की जांच नहीं हो सकी। अब मंगलवार को फिर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed