{"_id":"595cff344f1c1b44768b4740","slug":"141499266868-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रीजी क्या हुआ निर्देशों का-Lalitpur","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रीजी क्या हुआ निर्देशों का-Lalitpur
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
-----
मंत्री जी, आपकी भी नहीं सुनते ये अफसर
सब हेड: न नर्सिंग होम जांचे गए और नहीं दुरुस्त हुई जीआईसी फील्ड
क्रासर
जिले के प्रभारी मंत्री ने मई में निरीक्षण के दौरान अफसरों को दिए थे निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
जिले के प्रभारी मंत्री और शासन के आरईएस मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशों को प्रशासन के अफसर कान पर नहीं रखते हैं। मई में निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मेडिकल कॉलेज के पास बने नर्सिंग होम की जांच कराने और जीआईसी फील्ड को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे। अफसरों ने एक कान से सुनकर दूसरे से इन्हें निकाल दिया। इसके अलावा कई आदेश दिए थे, जिनका पालन नहीं हुआ।
12 मई को झांसी आए ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के मंत्री/ जिला के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने मेडिकल कॉलेज के सामने चल रहे नर्सिंग होम होने पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए थे कि नियमावली देखें कि सरकारी मेडिकल कॉलेज से कितनी दूरी तक नर्सिंग होम का संचालन नहीं हो सकता है। जो नियम विरुद्ध हैं उन्हें हटाया जाए। लेकिन न तो अब तक शासनादेश मिला और न कोई कार्रवाई हुई। उन्होंने तालपुरा में कचरा कंटेनर को हटाकर पौधरोपण कराने, राजकीय इंटर कॉलेज की फील्ड में पानी भरने की समस्या दूर करने के लिए उसका लेबल सही कराने और पहूंज नदी की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक इनमें से एक का भी पालन नहीं हुआ।
अतिक्रमण बना नासूर
शहर में अतिक्रमण नासूर बना है। अतिक्रमण के कारण जगह-जगह जाम लगता है, जिससे लोग परेशान रहते हैं। सबसे ज्यादा समस्या बड़ाबाजार, न्यू रोड, मानिक चौक, सीपरी बाजार, मेडिकल कॉलेज, बस स्टैंड के पास है। सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे सब्जी और फल वाले अतिक्रमण किए हैं। प्रशासन, नगरनिगम और पुलिस टीम ने अतिक्रमण हटाया था। अतिक्रमण करने वाले चिह्नित किए थे। नगर निगम ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर सीपरी बाजार थाना पुलिस को सौंप दी थी, लेकिन न तो अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई और न ही ओवरब्रिज के नीचे की जगह अतिक्रमणमुक्त हो सकी है।
विज्ञापन
नहीं हटे अवैध होर्डिंग
शहर में सभी होर्डिंग अवैध तौर पर लगे हुए हैं। होर्डिंग हटाने का ठेका नगर निगम ने जिस कंपनी को दिया है वह काम शुरू नहीं कर पा रही है। अब नगर निगम को न तो राजस्व मिल रहा है और न ही अवैध होर्डिंग हटाए जा रहे हैं। नगर निगम ने दावा किया था कि एक जुलाई से अभियान चलाकर सभी अवैध होर्डिंग हटा देंगे, लेकिन अभी भी पूरा शहर इनसे पटा पड़ा है।
गुरसराय थाना की जमीन पर अवैध कब्जा
मंत्रीजी ने अवैध कब्जों की जांच कराने के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान पता चला था कि गुरसराय थाना की जमीन पर अवैध कब्जा है। वहां पर मकान बना लिया गया है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अवैध कब्जों की जांच में भू-मािफया भी चिह्नित हो गए हैं। कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गई है। लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी।
हेलमेट पहनो अभियान ठप
बैगर हेमलेट पहने दोपहिया वाहन चलाने पर कार्रवाई करने के लिए भी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा था। लेकिन, पुलिस ने इस पर ध्यान नहीं दिया। दोपहिया वाहन चालक धड़ल्ले से बिना हेलमेट पहने घूम रहे हैं। इतना ही नहीं, बिना हेलमेट पहने पेट्रोल नहीं देने का आदेश दिया था। इसका किसी पेट्रोल पंप संचालक ने पालन नहीं किया।
आज पौधरोपण करेंगे
प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह आज सुबह 9.30 बजे नवीन मंडी स्थल भोजला में पौधरोपण करेंगे। इसके बाद वहीं जनसभा को संबोधित कर सरकार के सौ दिन की उपलब्धियां बताएंगे। 12 बजे से सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। शाम 04 बजे से पहूंज नदी और गड्ढामुक्त सड़कों का निरीक्षण करेंगे।
ये भी बड़ी समस्याएं
- जरा सी बारिश में जगह-जगह जलभराव हो जाता है। निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के कारण काफी देर तक पानी भरा रहता है
- सफाई सही तरीके से न होने के कारण नाले चोक हैं। इस कारण बारिश में यह उफना जाते हैं और गंदा पानी घरों में घुसता है।
- पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण बाजारों में बेतरतीब वाहन खड़े होते हैं, जिससे जाम लगता है।
- सरकारी अस्पतालों में डाक्टर नहीं है। खासतौर पर विशेषज्ञों की बहुत कमी है।
- अस्पतालों में दवाओं का भी टोटा है, जिससे मरीजों को दवाएं मोल लेनी पड़ रही हैं।
- बजरी और मौरंग पर्याप्त मात्रा में न मिलने के कारण विकास कार्यों की गति धीमी है। सैनिक स्कूल, पांच सौ बेड का अस्पताल और अन्य कार्य अभी भी अधूरे हैं।
- महानगर में बिजली चोरी रुक नहीं रही है। बिजली विभाग के अनुसार तीस फीसदी लाइन लॉस हो रहा है, इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
- चोर-लुटेरे अब भी आजाद हैं। महानगर में हुई चेन छिनैती की कई वारदातों के आरोपी गिरफ्तार नहीं हुई है। पिछले साल दवा व्यापारी के घर डकैती करने वाले अभी भी पकड़े नहीं गए।
- सड़कें अभी भी गड्ढा मुक्त नहीं हो सकी हैं। गांवों में अधिकतर सड़कों पर गड्ढे हैं, इस वजह से आवागमन प्रभावित होता है।