फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   तलबगार रहे शराब के लिए परेशान

तलबगार रहे शराब के लिए परेशान

Mon, 01 Apr 2019 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
तलबगार रहे शराब के लिए परेशान
तलबगार रहे शराब के लिए परेशान
विज्ञापन

झांसी। होली के त्योहार के बाद से जिले में अंग्रेजी शराब और बीयर का संकट पैदा हो गया था। इसके बाद नया स्टॉक न होने की वजह से वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च को शराब की किल्लत हो गई। शौकीन यहां वहां भटकते रहे, पर उन्हें शराब नहीं मिल पाई। जिनके पास स्टॉक था उन्होंने शराब और बीयर की दोगुनी तक कीमत वसूली।

31 मार्च को आबकारी विभाग का पुराना सत्र खत्म हो गया, इसलिए ऊपर से जिले को आने वाला शराब और बीयर का स्टॉक रोक दिया गया है। अब नया एक अप्रैल तक दुकानों पर पहुंचा जाएगा, फिर इसका दुकानों पर वितरण होगा। तब कहीं जाकर नए सत्र में एक अप्रैल से लोगों को शराब की दुकानों से अंग्रेजी शराब और बीयर आसानी से मिल सकेगी। जिले में जो पुराना स्टॉक था, वह होली के त्योहार पर लगभग पूरी तरीके से बिक चुका था। जिन दुकानों पर थोड़ा बहुत शराब और बियर का स्टॉक बचा है, वह देर रात चोरी छिपे ओवररेटिंग करते रहे। जिसको लेकर दुकानों के बाहर विवाद की स्थिति भी बनी रही। कई दुकानदारों ने स्टॉक को रोककर ओवरेटिंग कर धड़ल्ले से बेचा। जिला आबकारी अधिकारी गंगाराम ने बताया कि नए सत्र में विभाग की एक्साइज ड्यूटी में कुछ बदलाव होना है, इसीलिए पूरे स्टेट में शराब की सप्लाई रोकी गई है। नया स्टॉक नई एक्साइज ड्यूटी के साथ जिले में आ चुका है। एक अप्रैल तक दुकानों पर सप्लाई होगी। एक अप्रैल से शराब और बीयर की दुकानों पर नए माल की बिक्री होगी। उन्होंने बताया कि अगर कोई दुकानदार ओवररेटिंग करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। सभी आबकारी इंस्पेक्टर को आदेश दिए गए हैं कि वह अपने क्षेत्र में नजर बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed