{"_id":"5c643f48bdec22739a5bf4ba","slug":"131550073672-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की सभा को सजाएंगे बूथ प्रभारी-Lalitpur","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की सभा को सजाएंगे बूथ प्रभारी-Lalitpur
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी की रैली को सजाएंगे बूथ प्रभारी
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को भीड़ से सजाने की अहम जिम्मेदारी बूथ प्रभारियों की रहेगी। महानगर से 50 हजार लोगों को रैली में पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए हर बूथ से 100 और हर वार्ड से 600 लोगों को लाने का काम बूथ प्रभारी करेंगे। इसके लिए उनको ऑटो, चार पहिया वाहन और बाइक उपलब्ध रहेंगे।
15 फरवरी को भोजला मंडी में पीएम की रैली को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय नेतृत्व ने तीन लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य बनाया है। इसमें झांसी की चार विधानसभा को छोड़कर बुंदेलखंड की बाकी 15 विधानसभा के प्रभारियों को 10-10 हजार लोगों को लाने का लक्ष्य दिया गया है। गरौठा और मऊरानीपुर को 25-25 हजार व झांसी महानगर और बबीना विधानसभा को 50-50 हजार का लक्ष्य दिया गया है। रैली में महानगर से अधिक से अधिक लोग शामिल हों, इसके लिए नेता हर संभव तैयारी में लगे हैं। सबसे अधिक भार महानगर के बूथ प्रभारियों पर डाला गया है। महानगर के 417 बूथों के प्रभारियों को 100-100 लोगों को लाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए हर बूथ प्रभारी को दस ऑटो उपलब्ध कराए जाएंगे। हर वर्ग का व्यक्ति रैली में पहुंचे, इसके लिए पार्टी से जुड़े एनजीओ कार्यकर्ता, डॉक्टर, अधिवक्ता, व्यापारी, शिक्षक और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी ने बताया कि रैली में लोगों के आने की सुविधा के लिए महानगर के हर बूथ पर दस ऑटो मौजूद रहेंगे। वहीं, बुधवार को लक्ष्य को पूरा करने के लिए सर्किट हाउस में नेताओं की मैराथन बैठकें चलती रहीं। प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री (संगठन) भंवर सिंह पदाधिकारियों के साथ मंथन करते रहे।
होटल और गाड़ियां बुक
रैली में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार से प्रदेश के कई मंत्री और पदाधिकारियों का आना शुरू हो जाएगा। उनके ठहरने के लिए महानगर के सभी प्रमुख होटलों में कमरे बुक हो गए हैं। उनके आने जाने के लिए चार पहिया वाहन भी किराए पर लिए गए हैं।