{"_id":"5c54a764bdec22739402a7ca","slug":"131549051748-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने किया ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म एक व दो के मध्य नेहरुनगर निवासी एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने का प्रयास किया। जीआरपी की सतर्कता के चलते उक्त महिला की पटरी से खींचकर जान बचा ली गई। महिला कहना है कि वह अपने पति की नशे की लत से परेशान है।
थानाध्यक्ष जीआरपी संजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह शुक्रवार को रेलवे स्टेशन में गश्त कर रहे थे कि प्लेटफार्म संख्या एक व दो के मध्य मुख्य रेल लाइन पर एक महिला दौड़ती हुई अचानक ट्रेन के सामने कूद गई। यह देख वह सिपाही के साथ उक्त महिला को किसी प्रकार ट्रेन के चंद कदमों की दूरी से पटरी से खींचकर बाहर निकाल ले आए। यह देख रेलवे स्टेशन पर अन्य यात्रियों ने भी महिला को वहां से हटाने के लिए आवाज लगाई। इसके बाद महिला को जीआरपी थाना लाया गया और उससे पूछताछ की गई। उसने अपना नाम नेहरुनगर निवासी पुष्पलता कटारे बताया और यह भी बताया कि महिला अपने पति के नशे की आदतों से परेशान है और इसी से तंग आकर वह यह कदम उठाने को मजबूर हो गई। इसके बाद जीआरपी ने महिला के परिजनों को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द किया। नेहरु नगर निवासी एक महिला ने अपने पति की शराब की लत से परेशान होकर शुक्रवार को जान देने का प्रयास किया।