{"_id":"5be9d9d3bdec22342b7fa3e5","slug":"131542052307-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: सभी कोचों में लगेंगे अग्निशमन यंत्र, पहले चरण में 280 कोचों में लगाने पर हो रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: सभी कोचों में लगेंगे अग्निशमन यंत्र, पहले चरण में 280 कोचों में लगाने पर हो रहा काम
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल से संचालित होने वाली सभी सवारी ट्रेनों के कोचों में अब अग्निशमन यंत्र लगेंगे। पहले चरण में 280 कोचों में यह यंत्र लगाए जाएंगे। रेल प्रशासन ने इसका टेंडर स्वीकृत कर दिया है।
विज्ञापन
अभी ट्रेन में ड्राइवर, गार्ड के अलावा वातानुकूलित कोचों में अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था होती हैं। अभी स्लीपर या जनरल कोच में आग लगने पर तुरंत अग्निशमन यंत्र उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। ऐसे में आग को बुझाना मुमकिन नहीं हो पाता।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के निर्देश पर सभी मंडलों ने अब अपने यहां से संचालित ट्रेनों के हर कोच में अग्निशमन यंत्र लगाना शुरू कर दिए हैं। झांसी रेल मंडल प्रशासन ने भी अपने यहां से संचालित ट्रेनों के हर कोच में अग्निशमन यंत्र लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण में 280 कोचों में यह यंत्र लगाए जाएंगे। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अग्निशमन यंत्र लगाने के लिए टेंडर स्वीकृत कर दिया गया है।
विज्ञापन
इन ट्रेनों का होता है संचालन
रेल मंडल से ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल, झांसी से कोलकाता जाने वाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस, ग्वालियर से कोलकाता जाने वाली चंबल एक्सप्रेस, झांसी से बांद्रा जाने वाली झांसी- बांद्रा एक्सप्रेस, मानिकपुर/ खजुराहो से निजामुद्दीन जाने वाली यूपी संपर्क क्रांति, झांसी से इंदौर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, खजुराहो से उदयपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, झांसी लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, ग्वालियर से वाराणसी जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस, झांसी - इटावा एक्सप्रेस का संचालन होता है।