फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   जिला ओलंपिक संघ-City

जिला ओलंपिक संघ-City

Thu, 27 Jul 2017 09:18 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
जिला ओलंपिक संघ-City
अमर उजाला ओलंपिक का लोगो लगाए
विज्ञापन

-----------------------------------

फोटो

हैडिंग - ओलंपिक खेलों का शानदार आगाज
सब हेड - विद्यालयों के खिलाड़ियों ने दी मार्चपास्ट में सलामी
क्रासर - अतिथियों ने कहा, लक्ष्य बनाओ और जीतो
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
जिला ओलंपिक संघ की ओर से ध्यानचंद स्टेडियम में झांसी ओलंपिक खेल 2017 का शानदार आगाज हुआ। खिलाड़ियों ने कदम से कदम मिलाते हुए अतिथियों को सलामी दी। अनुशासन की शपथ ली। अतिथियों ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद प्रतियोगिताएं प्रारंभ हुई। झांसी ओलंपिक खेल का मुख्य प्रायोजक अमर उजाला है।
स्टेडियम में तय समय पर हुए झांसी ओलंपिक खेल के शुभारंभ पर मार्च पास्ट सलामी में गुरुनानक खालसा इंटर कालेज एवं आरएनएस वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने बैंड की शानदार धुनें प्रस्तुत की। इस पर कदम से कदम मिलाते हुए मदर सीता पब्लिक स्कूल, शीयरवुड कालेज, अहिल्याबाई सैनिक स्कूल, लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कालेज, न्यू ईरा पब्लिक स्कूल, अल्पाइन पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक, कुलदीप सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, माडर्न स्कूल, माउंट लिट्रा जी स्कूल, गोयनका पब्लिक स्कूल, सेंट स्टीफंस ग्लोबल स्कूल, जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, एमएलएम इंग्लिश स्कूल आदि के छात्र छात्राओं ने पूर्ण गणवेश में अतिथियों को सलामी की। इस मौके पर मुख्य अतिथि ज्वाइंट कमिश्नर सुधीर कुमार श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि अनुराधा शर्मा और अन्य मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ओलंपिक खेल का ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

बीते खेल प्रतियोगिता की चैंपियन अनन्या ने सभी विद्यार्थियों को खेलों में अनुशासन बनाए रखने की शपथ दिलाई। सचिव कपिल गर्ग ने प्रतियोगिता की रूपरेखा बताई। मुख्य अतिथि ने कहा कि ध्यानचंद की नगरी में कई प्रतिभावन खिलाड़ी हैं और यह प्रतियोगिता शुरूआत है, अपनी प्रतिभा दिखाने की। उन्होंने कहा कि यह खेल महोत्सव है, जिसमें लक्ष्य बनाए और जीतें। विशिष्ट अतिथि अनुराधा शर्मा ने कहा कि जीवन में खेलकूद बहुत जरूरी है। इसमें कैरियर भी बन सकता है। सभी खिलाड़ी ध्यानचंद की तरह आगे बढे़ं। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि अनुराधा शर्मा ने घोषणा की कि प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यालयों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को एक - एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। संचालन आफाक अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाक्स
ये रहे मौजूद
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खंडकर, सुनीता तिवारी, कोच धर्मेंद्र कुमार, मंजू शर्मा, रेखा रावत, राकेश यादव, डा. रोहित पांडेय, राम सिंह सिकौरिया, विमल शर्मा, प्रसून वर्मा, ज्ञान सिंह, ईशु प्रजापति, प्रेम यादव आदि मौजूद रहे।



बाक्स
निकिता के योग ने किया मंत्रमुग्ध
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा निकिता कुशवाहा ने योग में वीर भद्रासन, धनुरासन, चक्रासन, नटराजनासन सहित 12 आसन प्रस्तुत किए, जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। निकिता ने बताया कि पिछले दो वर्षों से योग कर रही हैं और योग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हैं। इसके अलावा मल्लखंभ की भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हैं। वह योग का प्रचार-प्रसार करती हैं, ताकि लोग फिट रहें।







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed