फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   13 players selected in up boxing team

उत्तर प्रदेश की बॉक्सिंग टीम में 13 का चयन

Fri, 28 Jun 2019 09:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
13 players selected in up boxing team
उत्तर प्रदेश की बॉक्सिंग टीम में 13 का चयन
विज्ञापन

झांसी। उत्तर प्रदेश की सब जूनियर बॉक्सिंग टीम के लिए शुक्रवार को 13 खिलाड़ियों का चयन किया गया। वह रोहतक में दो से आठ जुलाई तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसमें झांसी का एक खिलाड़ी शामिल है।
उत्तर प्रदेश के 28 मुक्केबाजों को प्रशिक्षण शिविर में शामिल किया गया था, जिसमें झांसी, अलीगढ़, मुरादाबाद, गोरखपुर, प्रयागराज, सहारनपुर, आगरा, कानपुर, मेरठ, मिर्जापुर, वाराणसी सहित कई जिलों के खिलाड़ी शामिल हुए। सभी खिलाड़ियों को उप क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने रिंग में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के बाद 13 खिलाड़ियों ने फाइनल ट्रायल में शानदार प्रदर्शन कर अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन

28 जून को फाइनल ट्रायल में सभी 28 खिलाड़ियों को दो पूल में बांटकर रिंग में उतारा गया। कई राउंड में खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को परखा गया, जिसके बाद 13 खिलाड़ियों को चुना गया। इसमें झांसी से समीर उल हक, गोरखपुर से गुलफाम व मोहम्मद सफी उल्लाह, सहारनपुर से व्योग पुंडीर, मेरठ से पीयूष व विशाल तोमर, कानपुर से पृथ्वीराज चौहान व पीयूष तंवर, बनारस से आशुतोष सिंह, आयुष व पीयूष, मिर्जापुर से शिवांश त्रिपाठी और लखनऊ से रेवंत दुबे का चयन हुआ। इस मौके पर अब्दुल हमीद, संजीव कटियार, मनीष हजारिया, संजय गुप्ता, प्रमोद यादव, वीरेंद्र सिंह, प्रमेंद्र शर्मा, अब्दुल हफीज मोहम्मद निसार मौजूद रहे। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी ने चयनित सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। आभार रोहित पांडेय ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed