फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   12th-Grade Student Dies in Road Accident

Jhansi News: बारहवीं के छात्र की सड़क हादसे में मौत

Tue, 02 Jun 2026 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
12th-Grade Student Dies in Road Accident
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। चिरगांव के आंबेडकर पार्क के पास सड़क हादसे में 12वीं के छात्र साहिल कुमार (18) पुत्र दिलीप की मौत हो गई। वह अपनी चाची और दोस्त के साथ झांसी आ रहा था। आंबेडकर पार्क के पास उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। मेडिकल अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।


एरच के झबरा गांव निवासी साहिल गोस्वामी तुलसीदास विद्यापीठ इंटर कॉलेज में बारहवीं का छात्र था। पिता दिलीप गांव में रहकर खेती-किसानी करते हैं। परिजनों ने बताया कि रविवार को बिना घर वालों को बताए वह बाइक लेकर निकल गया था। पता करने पर मालूम चला कि वह रिश्ते में चाची लगने वाली रूबी (22) और एक दोस्त के साथ झांसी की ओर जा रहा था। रूबी का एक साल का बेटा भी साथ में था। सभी एक बाइक में सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही वह लोग करगुवां से बरल के बीच पड़ने वाले आंबेडकर पार्क के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। रूबी के बेटे को चोट नहीं आई जबकि साहिल समेत रूबी एवं उसके दोस्त को चोट आ गई। साहिल गंभीर रूप से घायल था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग पहुंच गए। दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा साहिल की मौत से परिवार में रोना-पिटना मच गया। सीओ मोंठ अजय श्रोत्रिय के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed