{"_id":"68f9379ec76d2310b206f7e7","slug":"12th-class-student-commits-suicide-by-consuming-sulphas-jhansi-news-c-132-1-sjhs1002-107956-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 12वीं के छात्र ने सल्फास खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 12वीं के छात्र ने सल्फास खाकर दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। मोंठ थाना इलाके के ग्राम रेव में दीपावली के दिन 12वीं के छात्र ने सल्फास का सेवन कर आत्महत्या कर ली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में दो सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ग्राम रेव निवासी प्रमोद खरे का इकलौता बेटा संस्कार खरे (16) मोंठ स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं का छात्र था। दीपावली की रात तकरीबन नौ बजे उसने घर में सल्फास की गोली खा ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे आनन-फानन झांसी के एक निजी अस्पताल में लेकर आए। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे मृतक के परिवार में काेहराम मच गया। गांव का माहौल भी गमगीन हो उठा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ग्राम रेव निवासी सगे भाई भूपेंद्र व जितेंद्र और उनके भतीजे मुकेश व झांसी के नई बस्ती मोहल्ला निवासी राहुल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज किया है। पिता ने चारों आरोपियों पर बेटे को परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
00000
आज मेरा आखिरी दिन है... कहकर दी जान
मृतक के परिजनों ने बताया कि दीपावली के दिन उसने घरवालों से कहा था कि ‘हम बस 17 साल तक ही जीएंगे, आज मेरा आखिरी दिन है।’ परिजनों ने बताया कि संस्कार के मुंह से यह बात सुनकर उन्होंने इसे मजाक समझा। उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह आत्मघाती कदम उठा लेगा। बताया गया कि मृतक के पास से दस पेज का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि, सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इस बारे में पुलिस फिलहाल कुछ नहीं कह रही है।
0000
प्रथम दृष्टया छात्र ने सल्फास खाकर जान दी है। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। - अजय श्रोत्रिय, क्षेत्राधिकारी