फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   127 new corona positive in jhansi

कोरोना से दो की मौत, 127 नए मरीज मिले

Tue, 18 Aug 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
127 new corona positive in jhansi
127 new corona positive in jhansi
झांसी। सोमवार को जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के 127 नए मरीज सामने आए। इसके अलावा दो लोगों की मौत भी हुई है। जबकि, 56 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

कोरोना के 3537 नमूनों की जांच हुई और इनमें 127 पॉजिटिव पाए गए। ये नए मरीज टंडन गार्डन, पुलिया नंबर नौ, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज कैंपस, न्यू रायगंज सीपरी बाजार, ईसाईटोला, शिवाजी नगर, सिविल लाइन, जुगयाना, सिमराहा, आवास विकास, शारदा हिल्स कॉलोनी, हंसारी, नई बस्ती, छनियापुरा, जवाहर कॉलोनी, कछियाना मुहल्ला पुलिया नंबर नौ, मनु विहार सिविल लाइन, भट्टागांव, अजय एन्क्लेव, मेहंदी बाग, नई बस्ती खाई मुहल्ला, महावीरन नगरा, कालूराम का हाता, गढ़ियागांव, चमन गंज, जेडीए कॉलोनी, उनाव गेट बाहर अंजनी नगर, लक्ष्मण गंज, मसीहा गंज, अलीगोल, ओम शांति नगर, तलैया, सीपी मिशन कंपाउंड, गरौठा, बरुआसागर आदि क्षेत्रों में मिले हैं। इसके अलावा थाना कोतवाली क्षेत्र के जुगयाना 64 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। मृतक को सांस लेने में दिक्कत होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वो पहले से ह्दय रोग, हाइपरटेंशन व डायबिटीज से भी ग्रसित था। इसके अलावा दतिया गेट बाहर की 65 वर्षीय एक महिला की भी मौत हुई है। बुखार, कफ, सांस लेने में परेशानी होने पर महिला को अस्पताल में दाखिल किया गया था। वो अस्थमा की भी रोगी थी।
विज्ञापन

जिले में अब तक कोरोना के 3,248 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 2364 को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। वर्तमान में 638 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। इनमें 68 को छोड़ बाकी सभी बगैर लक्षण वाले व सूक्ष्म लक्षण वाले मरीज हैं। जिले का रिकवरी रेट 77.77 प्रतिशत है। वहीं, अब तक 84 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed