फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   123 Panchayat bhawan lokarpad

सीएम ने किया 123 पंचायत भवनों का शिलान्यास

Tue, 20 Oct 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
123 Panchayat bhawan lokarpad
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से जनपद के 34 सामुदायिक शौचालयों के लोकार्पण के साथ ही 123 पंचायत भवनों का शिलान्यास भी किया। इस दौरान उन्होंने अधूरे कार्य भी नियत समय के भीतर पूरा कर लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा आगामी 100 दिनों के अंदर प्रदेश के सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। इस योजना के जरिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। डार्क जोन में भी स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के लिए भी कार्य योजना बनाई जा रही। उन्होंने बताया केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए प्रदेश को अतिरिक्त अनुदान देना स्वीकार कर लिया है। इससे अधिक संख्या में बेघर लोगों को आवास मिल सकेगा। उन्होंने जिलाधिकारी को पंचायत भवनों, सामुदायिक शौचालयों सहित अन्य विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण स्थानीय जन प्रतिनिधियों से कराने को कहा है। इस दौरान एनआईसी में विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा, विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत, एमएलसी रमा निरंजन सहित जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार, डीडी पंचायत संजय बरनवाल, डीपीआरओ जगदीश राम गौतम, संतोष प्रजापति समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed