फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   देश को बचाने के लिए हुआ गठबंधन

देश को बचाने के लिए हुआ गठबंधन

Sun, 10 Mar 2019 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
देश को बचाने के लिए हुआ गठबंधन
देश को बचाने के लिए हुआ गठबंधन
विज्ञापन

झांसी। शनिवार को समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का संयुक्त जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ, जिसमें दोनों पार्टी के वक्ताओं ने आगामी चुनाव में गठबंधन की जीत सुनिश्चित बताई। साथ ही कहा कि दोनों दलों का ये गठबंधन देश को बचाने के लिए हुआ है।
इलाइट - सीपरी रोड पर स्थित एक विवाहघर में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य डा. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि दोनों दलों का ये गठबंधन देश को बचाने के लिए हुआ है। केंद्र की भाजपा सरकार केवल जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। बसपा के मुख्य जोन इंचार्ज /बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार ने कहा कि वर्तमान सरकार में दलितों की अनदेखी की जा रही है। बाबा साहब के संविधान से छेड़छाड़ की जा रही है। झूठों व जुमलेबाजों को लोकसभा चुनाव में सत्ता से बेदखल कर दिया जाएगा। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से सभी परेशान हैं।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता तैयार हैं, अब बसपा का साथ मिलने से हमारे गठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। इस दौरान उन्होंने नीरज अग्रवाल को झांसी विधानसभा प्रभारी बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं को बसपा - सपा की जनकल्याणकारी नीतियों से जनता को अवगत कराना है। इस दौरान बसपा के मुख्य जोन इंचार्ज भूपेंद्र आर्य ने भी विचार प्रकट किए।

इस मौके पर जयप्रकाश आर्य, अस्फान सिद्दीकी, पवन चौधरी, पूर्व विधायक कैलाश साहू , विकास यादव रिंटू, मुन्ना पाली, पूर्व विधायक प्रागीलाल अहिरवार, अजय सूद, सपा महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामत बेग, पूर्व नगर अध्यक्ष चौधरी असलम शेर, जुगल किशोर कुशवाहा लोकसभा प्रभारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed