फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   रेलिंग से टकराई ऑटो, छह स्कूली बच्चे घायल

मऊरानीपुर में रेलिंग से टकराई ऑटो, छह स्कूली बच्चे घायल

Tue, 12 Feb 2019 03:42 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 12 Feb 2019 03:42 AM IST
विज्ञापन
रेलिंग से टकराई ऑटो, छह स्कूली बच्चे घायल
accident
सोमवार सुबह 8:30 बजे स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे आपे चालक ने सामने से आ रही कार को बचाने के प्रयास में सुखनई नदी पर बने पुल की रेलिंग में टकरा गई, जिसमें छह बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि पुल की रेलिंग नहीं टूटी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आटो चालक बच्चों को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गया, राहगीर कोतवाली पुलिस की मदद से बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मढ़ा मंदिर स्थित इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों को लेकर ऑटो चालक बाईपास मार्ग से होते हुए सोमवार की सुबह 8:30 बजे सुखनई नदी के पुल के से गुजर रहा था, तभी सामने से आ रही कार को बचाने के प्रयास में तेज गति से जा रहा ऑटो पुल की रेलिंग से टक रा गई। इसमें मोहल्ला नईबस्ती मऊरानीपुर निवासी स्नेहा(7), पियूष पुत्र मनोज (6) , देवांश पुत्र अरविंद (11), प्रवीण पुत्र अरविंद (9) , व प्रवेश पुत्र बृजकुमार(13), नैतिक (7) पुत्र कृष्णपाल सिंह को घायल अवस्था में राहगीरों ने कोतवाली पुलिस की मदद से सीएचसी भेजवाया जहां उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन


वहीं आपे चालक द्वारा बच्चों की परवाह किए बिना उन्हें घायल अवस्था में वहीं पर छोड़ कर मौके से भाग गया। कस्बे बच्चों के साथ पहले भी ऐसी दुर्घनाएं पहले भी हो चुकी है, चालक मानक से ज्यादा बच्चे बैठा कर ले जाते है, जिससे इस प्रकार के हादसे होते हैं। इन पर कोई ठोस कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद हैं। वहीं दूसरी ओर इसी मार्ग पर बालू से भरे अवैध ट्रैक्टर फर्राटे भरते हुए देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना से बच्चों के अभिभावक डरे सहमे हुए हैं, तो वहीं दूसरी ओर विद्यालय प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने के कारण नगर की जनता में भी काफी आक्रोश है। नगर वासियों ने जिला अधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कर उचित कार्रवाई अमल में लाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed