फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सरचार्ज माफी समाधान योजना में पंजीकरण अब 15 तक

सरचार्ज माफी समाधान योजना में पंजीकरण अब 15 तक

Fri, 01 Feb 2019 02:06 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 01 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
सरचार्ज माफी समाधान योजना में पंजीकरण अब 15 तक
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा सरचार्ज माफी समाधान योजना में उपभोक्ताओं को एक और मौका देते हुए पंजीकरण की तारीख 31 जनवरी से बढ़ाकर अब 15 फरवरी कर दी गई है, जिससे योजना का लाभ नहीं लेने वाले खासतौर पर किसान उपभोक्ताओं को काफी राहत मिल सकेगी। हालांकि पूर्व में 31 जनवरी आखिरी तारीख होने की जानकारी पर जनपद में एक दिन में ही कुल 879 पंजीकरण कराए जाकर करीब 90 लाख रुपये का विद्युत राजस्व पंजीकरण की राशि से ही वसूला गया है। हालांकि यह राशि कुल पंजीकरण का 30 प्रतिशत ही है। ऐसे में उक्त पंजीकृत उपभोक्ताओं से अब लगभग 60 फीसदी तक वसूली हो सकेगी।
विज्ञापन


जनपद में 49 हजार 736 बिजली उपभोक्ताओं पर लगभग 176 करोड़ रुपये का विद्युत बकाया चल रहा है। इसमें अकेले शहर में ही 6,567 उपभोक्ताओं पर ही करीब 39 करोड़ रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों के 43 हजार उपभोक्ताओं पर करीब 137 करोड़ रुपये की विद्युत बकाएदारी चल रही है। वहीं, पूरे प्रदेश में लाखों उपभोक्ताओं को अरबों रुपये का विद्युत बकाया चल रहा है। ऐसे में शासन के आदेश पर उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा घरेलू और कॉमर्र्श्यल श्रेणी के दो किलोवाट तक और निजी नलकूप विद्युत संयोजनधारी सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए दिसंबर तक के विद्युत बिल पर सौ फीसदी सरचार्ज माफी की योजना शुरू की है, जो एक जनवरी से लागू की गई है।
विज्ञापन


इसके लिए पहले कार्पोरेशन द्वारा उपभोक्ताओं के लिए 31 जनवरी तक योजना में पंजीकरण कराना जरूरी था, लेकिन अब शासन के निर्देश पर कार्पोरेशन द्वारा उपभोक्ताओं को सरचार्ज माफी का एक और मौका देते हुए पंजीकरण की तारीख 15 फरवरी तक कर दी गई है। जिसके तहत अब उपभोक्ता 15 फरवरी तक उक्त योजना के तहत बिजली विभाग के कार्यालयों में जाकर पंजीकरण करा सकेंगे। इस योजना में उपभोक्ताओं को पहले ही तरह ही पंजीकरण के दौरान सरचार्ज हटाकर मूूल बिल में से तीस फीसदी राशि जमा करानी होगी, जबकि बाकी विद्युत बकाए की राशि 31 मार्च तक किस्तों में जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 31 जनवरी को अंतिम तारीख की जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को आखिरी दिन पंजीकरण के लिए विद्युत खंडीय व उपखंडीय कार्यालयों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ रही और एक ही दिन में खंडीय कार्यालय प्रथम के अंतर्गत शहर व तालबेहट क्षेत्र में कुल पांच सौ उपभोक्ताओं के पंजीकरण किए गए एवं पंजीकरण में करीब 52 लाख रुपए का राजस्व वसूला गया। इसी प्रकार विद्युत खंडीय कार्यालय द्वितीय के अंतर्गत उपखंड द्वितीय ग्रामीण क्षेत्र में 223 पंजीकरण होकर 25 लाख रुपये राजस्व वसूला गया। वहीं उपखंड महरौनी के अंतर्गत 156 पंजीकरण कराए जाकर करीब 13 लाख रुपए विद्युत बकाया का राजस्व वसूला गया।


इस प्रकार दोनों खंडीय कार्यालय के अंतर्गत पूरे जनपद में करीब 879 पंजीकरण कराए जाकर 90 लाख रुपए तक का विद्युत राजस्व वसूला गया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता प्रथम शैलेंद्र कुमार कटियार, अधिशासी अभियंता द्वितीय आकाश सचान, उपखंड अधिकारी प्रथम राजेश पटेल, उपखंड अधिकारी द्वितीय जगदीश प्रसाद, उपखंड अधिकारी तृतीय सौरभ पटैरिया, रमेश यादव, अवर अभियंता पंकज मौर्य, मोहित सोनी, विनय साहू, चंद्रप्रकाश, राजकुमार, बृजेंद्र पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed