फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   शहर ने दिखाई समझदारी, दिवाली पर कम हुआ प्रदूषण -City

शहर ने दिखाई समझदारी, दिवाली पर कम हुआ प्रदूषण

Wed, 28 Nov 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
शहर ने दिखाई समझदारी, दिवाली पर कम हुआ प्रदूषण -City

झांसी। इस दिवाली पर शहर के लोगों ने समझदारी का परिचय दिया। आतिशबाजी का कम इस्तेमाल किया। इससे पिछले साल की तुलना में इस साल वायु प्रदूषण का स्तर कम रहा। ये रिपोर्ट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी की गई है।

विज्ञापन

दिवाली पर आतिशबाजी का कम से कम इस्तेमाल हो, इसके लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इस बार इसका खासा असर देखने को मिला है। इस दिवाली पर पटाखों की धूम कम ही रही थी। धनतेरस और छोटी दिवाली पर पिछले सालों की तुलना में न के बराबर ही पटाखे चलाए गए थे और दिवाली की रात आठ बजे से लेकर ग्यारह बजे तक ही पटाखों का शोर सुनाई दिया था। जबकि, पूर्व के वर्षों में दिवाली की रात दो बजे तक पटाखों की गड़गड़ाहट सुनने को मिलती थी। लोगों में आई इस जागरूकता से पर्यावरण को लाभ हुआ है। पिछले साल की तुलना में इस साल वायु प्रदूषण कम हुआ है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा इसकी गणना कर रिपोर्ट जारी की है।
विज्ञापन


ये आई कमी
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से दिवाली और उससे पहले शहर में दो स्थानों पर प्रदूषण की गणना की गई। रिहायशी इलाके वीरांगना नगर में पिछले साल दिवाली से दो दिन पहले प्रदूषण का स्तर 82.00 पीएम-10 (धूल का सूक्ष्म से सूक्ष्म कण जो दिखता नहीं है) था, जो इस बार 81.3 रहा। जबकि, पिछले साल यहां दिवाली की रात प्रदूषण का स्तर 212.18 पीएम-10 था, जो इस साल घटकर 203.66 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार भीड़भाड़ वाले इलाके इलाइट चौराहे पर जांच की गई है। यहां भी उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। पिछले साल दिवाली से दो दिन पहले इलाइट पर प्रदूषण का स्तर 99.9 पीएम-10 था, जो इस साल 95.63 रहा। जबकि, दिवाली की रात पिछले साल इलाइट पर प्रदूषण का स्तर 212.18 था, जो इस साल 203.66 पीएम-10 दर्ज किया गया।

पर्यावरण के लिए सकारात्मक परिणाम
पर्टिकुलर मेटर-10 (पीएम-10) का सामान्य स्तर 100 माना जाता है। आतिशबाजी की वजह से दिवाली पर इसमें दोगुने से अधिक तक की बढ़ोत्तरी हो जाती है। लेकिन, इस साल दिवाली पर पिछले साल की तुलना में इसमें कमी आई है। आतिशबाजी के कम इस्तेमाल की वजह से ये संभव हुआ है। पर्यावरण की दृष्टि से ये सकारात्मक परिणाम हैं।
- डॉ. माधवी कमलवंशी, सहायक वैज्ञानिक अधिकारी - प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

चालीस फीसदी कम हुई थी बिक्री
पिछले साल की तुलना में इस साल दिवाली पर पटाखों की बिक्री लगभग चालीस प्रतिशत कम रही। लोगों ने धुआं और तेज आवाज वाले पटाखों से परहेज किया। अनार, चकरी जैसी आतिशबाजी की ज्यादा मांग रही। पटाखा बनाने वाली कंपनियों ने भी इस बार कम धुएं वाले पटाखों का उत्पादन किया। ग्राहकों के रुख को देखते हुए उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बेहद कम प्रदूषण वाले पटाखे बाजार में आएंगे।

- करन पटवा, थोक आतिशबाजी कारोबारी

सिकुड़ जाती हैं सांस की नलियां
धूल के सूक्ष्म कण (पीएम-10) शरीर के लिए बेहद घातक होते हैं। खासतौर पर अस्थमा रोगियों के लिए ये प्राणघातक साबित हो सकते हैं। इनके संपर्क में आने से उन्हें अस्थमा का अटैक तक पड़ सकता है। जबकि, लगातार संपर्क में रहने से सांस की नलियां सिकुड़ जाती हैं। फेफड़े भी संक्रमित हो जाते हैं। वहीं, तेज आवाज से दिल का दौरा पड़ सकता है। माइग्रेन का दर्द भी हो सकता है। कान के पर्दे को भी नुकसान होता है।
- डॉ. जकी सिद्दीकी, असिस्टेंट प्रोफेसर - महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed