{"_id":"5b6d990e4f1c1bb35d8b835b","slug":"121533909262-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद-City
Updated Fri, 10 Aug 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
----
भ्रामक खबरों से सचेत करेगा एबीवीपी
संगठन ने शुरू किया जागरूकता और सदस्यता अभियान, पहले दिन 125 विद्यार्थी जुड़े
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) विद्यार्थियों को सोशल मीडिया की भ्रामक खबरों से सचेत करेगा। इसके लिए जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया है। संगठन के प्रदेश मंत्री प्रवीण कुमार लखेरा ने बताया कि सदस्यता अभियान शुरू हुआ है, इसमें पहले दिन जिले के 125 विद्यार्थी नए सदस्य बने। जिले में 16700 से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य है।
परिषद कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश मंत्री ने कहा कि जातियों में बंटे समाज को एकजुट किया जा रहा है। आपस में मतभेद पैदा न हो, इसके लिए सभी विद्यार्थियों को सोशल मीडिया क ी भ्रामक खबरों से बचने के लिए जागरूक किया जाएगा। दलित वर्ग के विद्यार्थी भी संगठन से ज्यादा से ज्यादा जुडे़, इसके लिए लगातार संगोष्ठियां हो रही है। उनके अनुसार सदस्यता अभियान के लिए जिले में जितेश बबेले को जिला सदस्यता प्रमुख, अजय शुक्ला, वेद प्रकार श्रीवास्तव व अर्चित सोनी को सह सदस्यता प्रमुख, अखिल उत्तम पटेल को विश्वविद्यालय प्रमुख बनाया गया है। जिले की प्रत्येक तहसील के महाविद्यालयों के कैंपस में यह अभियान चलेगा और इकाइयां गठित होगी। इस अवसर पर मनेंद्र सिंह गौर, पवन पाठक, सुधीर यादव, अभिषेक, सहदेव, सत्या चौधरी आदि मौजूद रहे।