फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   चुनाव- सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात-City

चुनाव- सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात-City

Mon, 27 Nov 2017 07:42 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
चुनाव- सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात-City
टैग- चुनाव
विज्ञापन

------------

सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को निष्पक्ष चुनाव का जिम्मा
- सात अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से मतदान कराने के लिए छह सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। इसमें प्रशासन और पुलिस के अफसर शामिल हैं।
तहसील झांसी के अंतर्गत आने वाले नगर निगम और नगर पालिका बरुआसागर की निगरानी के लिए अपर जिलाधिकारी विजय बहादुर सिंह (वित्त एवं राजस्व) को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनका मोबाइल नंबर 9454417618 है। नगर पंचायत बड़ागांव के लिए अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेश कुमार पांडेय सुपर जोनल मजिस्ट्रेट होंगे और मोबाइल नंबर 9454401070 है। नगर पालिका मऊरानीपुर, रानीपुर व कटेरा के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन (प्रशासन) हरीशंकर व मोबाइल नंबर 9454418935 है। नगर पंचायत टोड़ी फतेहपुर के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुलदीप नारायण को जिम्मेदारी सौंपी है। मोबाइल 9454401069 है। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) पप्पू गुप्ता के पास चिरगांव व समथर की जिम्मेदारी रहेगी। मोबाइल 9415007613 है। अपर पुलिस अधीक्षक ललितपुर अवधेश कुमार विजेता के पास गुरसराय, गरौठा, एरच और मोंठ का जिम्मा रहेगा। मोबाइल नंबर 9454458209 है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सुपर जोनल मजिस्ट्रेट क्षेत्र में लगातार भ्रमण करेंगे और मोबाइल ऑन रखेंगे। यदि कहीं से शिकायत आती है तो उसका तत्काल समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed