{"_id":"59d797eb4f1c1b9f678b461a","slug":"121507301355-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली: पारीछा की एक इकाई बंद-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली: पारीछा की एक इकाई बंद-City
Updated Fri, 06 Oct 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारीछा प्लांट की नंबर दो इकाई बंद
झांसी। पारीछा थर्मल पावर प्लांट की 110 मेगावाट की नंबर दो इकाई को मेंटेनेंस के कारण बृहस्पतिवार की रात से बंद कर दिया गया। वर्तमान में प्लांट में स्थित छह में से चार इकाइयों से 920 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है।
पारीछा थर्मल पावर प्लांट में 110 मेगावाट की दो, 210 मेगावाट की दो और 250 मेगावाट की दो इकाइयां हैं। इनमें 110 मेगावाट की नंबर-एक इकाई मेंटेनेंस के कारण जुलाई 2016 से बंद है। जबकि, बृहस्पतिवार की रात 110 मेगावाट की दो नंबर इकाई को भी बंद कर दिया गया। इस इकाई में मेंटेनेंस का काम होना है, जो करीब एक हफ्ते चलेगा। इसके बाद इस इकाई से उत्पादन फिर शुरू हो जाएगा। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि दीपावली को लेकर यह कदम उठाया गया है, ताकि त्योहार के समय सभी इकाइयां पूर्ण क्षमता के साथ काम कर सकें।