फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   पत्रकार वार्ता- प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह-City

पत्रकार वार्ता- प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह-City

Mon, 02 Oct 2017 07:59 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता- प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह-City
‘ग्वालियर रोड ओवरब्रिज की फाइल केंद्र सरकार के पास’
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री बोले, टेक्नीकल क्लीयरेंस के बाद शीघ्र मिलेगी मंजूरी
बोले, निकाय चुनाव में पैराशूॅट प्रत्याशी नहीं, अगली मीटिंग में कोचिंग सेंटरों की होगी समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
ग्रामीण अभियंत्रण सेवा मंत्री / जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ग्वालियर रोड ओवरब्रिज की फाइल पर तेजी से काम चल रहा है। ओवरब्रिज की फाइल टेक्नीकल क्लीयरेंस के लिए केंद्र सरकार के पास गई है। हंसारी ओवरब्रिज में जरूर सेना की ओर से स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द स्वीकृति मिल जाएगी। वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
सर्किट हाउस में उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी चयन करने में मेरा कोई हस्तक्षेप नहीं होगा, बल्कि स्थानीय सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता जो निर्णय लेंगे, वहीं फाइनल होगा। जनता के विश्वास के अनुरूप प्रत्याशी होगा, कोई पैराशूट प्रत्याशी थोपा नहीं जाएगा। निकाय चुनाव समय पर होंगे। नगर निगम और जल संस्थान को एक करने के लिए फाइल चल रही है, इस पर जल्द निर्णय हो जाएगा। स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक कोचिंग नहीं पढ़ा सकेंगे। इसकी सभी जानकारियां मांगी गई हैं। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी इसकी नियमावली के अनुरूप कार्य करेंगे।15 दिन में पूरी जानकारी देने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 15 दिन के अंदर फिर से आएंगे तब कोचिंग, आयुर्वेद कॉलेज की जमीन, पहूज नदी और सूखा के संबंध में समीक्षा करेंगे। अबकी बार समीक्षा बैठक गरौठा में करेंगे। जिला पूर्ति कार्यालय को पुरानी तहसील में शिफ्ट करने पर विचार चल रहा है, इस पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। बबीना वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed