फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   तहसील में नहीं है एक भी सरकारी सिंचाई का नलकूप

तहसील में नहीं है एक भी सरकारी सिंचाई का नलकूप

Mon, 02 Oct 2017 01:19 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
तहसील में नहीं है एक भी सरकारी सिंचाई का नलकूप
तहसील में नहीं है एक भी सरकारी सिंचाई का नलकूप
विज्ञापन

तालबेहट।
तहसील क्षेत्र में सिंचाई के लिए एक भी सरकारी नलकूप नहीं है। सिंचाई के लिए लगे समस्त नलकूप निजी है। वहीं, पेयजल आपूर्ति के लिए जल संस्थान द्वारा नौ नलकूप बनाए हैं, परन्तु भरतपुरा और कदीम पुरा में बने नलकूप विद्युत संयोजन के अभाव में ठप हैं। नगर में जनता को पेयजल आपूर्ति कराने के लिए जल संस्थान द्वारा तालबेहट में तहसील के पीछे दो एक ग्राम सभा खांदी में एक और कदीमपुरा में एक नलकूप स्थापित किया गया है। कदीमपुरा को छोड़ कर तीनों नल कूप जनता को पेयजल आपूर्ति करा रहें है। कदीमपुरा का नलकूप जनता के कई बार विद्युत संयोजन की मांग के बावजूद आज तक बेअसर हैं।
वहीं, ग्रामीण क्षेत्र की जनता को पेयजल आपूर्ति के लिए जल संस्थान के पूराविरधा में दो, कड़ेसराकलां और पवा में एक-एक नलकूप लगा है, जो सुचारु रूप से कार्य कर रहा है, जबकि भरतपुरा में लगा नलकूप भी विद्युत संयोजन की राह देख रहा है। भरतपुरा के नलकूप संयोजन के बारे में जल संस्थान के अवर अभियंता संघ भूषण ने बताया कि इस संबंध में वह कई बार अपने उच्चाधिकारियों को अवगत करा चुके हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में सिंचाई के लिए सरकारी नलकूप संयोजन की जानकारी करने पर विद्युत विभाग के एसडीओ महेश चंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि तहसील क्षेत्र में सिंचाई के लिए एक भी सरकारी नलकूप संयोजन नहीं है। क्षेत्र में लगभग एक सौ 80 निजी नलकूप संयोजन है। इसमें सभी निजी है जिनका भुगतान उपभोक्ता पावर के अनुसार करतें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही निजी नलकूप उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें जब फसल की सिंचाई एवं बुवाई के समय बिजली की आवश्यकता होती है, तभी उन्हें आपूर्ति के संकट का सामना करना पड़ता है। उनके अनुसार उन्हें उस मात्रा में विद्युत नहीं मिलती है, जिसके लिए उन्होंने निजी नलकूप का संयोजन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed