फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   12 women prisoners will also observe Karva Chauth fast inside the jail.

Jhansi News: कारागार के भीतर 12 महिला बंदी भी रखेंगी करवा चौथ का व्रत

Tue, 31 Oct 2023 12:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
12 women prisoners will also observe Karva Chauth fast inside the jail.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। जिला कारागार के भीतर भी करवाचौथ को लेकर तैयारी की जा रहीं हैं। जेल में इन दिनों 47 महिलाएं विभिन्न मामलों में कारागार में बंद हैं। इनमें से 12 महिलाओं ने जेल प्रशासन से करवा चौथ व्रत रखने के लिए इजाजत मांगी है। जेल प्रशासन ने इन महिलाओं को इजाजत देने के साथ ही इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है।

एक नवंबर को करवा चौथ को देखते हुए सभी बाजार सजे हुए हैं। महिलाएं भी तैयारियों में जुटी हैं। कारागार में बंद महिलाएं भी इस व्रत की तैयारी कर रही हैं। जेल अफसरों के मुताबिक इन दिनों जेल के भीतर 47 महिलाएं बंद हैं। इनमें से 12 महिलाओं ने इस बार करवा चौथ मनाने की बात जेल प्रशासन से कही है। इनमें से चार महिलाओं ने पिछली दफा भी यहीं पर करवाचौथ मनाया था। इनके व्रत को देखते हुए जेल प्रशासन भी तैयारी कर रहा है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक इन महिलाओं को करवा, सींक समेत अन्य पूजन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। पूजन करने वाली महिलाओं को सामान्य मिलाई के तौर पर सूर्यास्त से पहले तक उनके पति से भी मुलाकात कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed