{"_id":"57d860a94f1c1b902cd48947","slug":"12-trainee-female-soldiers-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 प्रशिक्षु महिला सिपाहियों को डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 प्रशिक्षु महिला सिपाहियों को डेंगू
Jhansi
Updated Wed, 14 Sep 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
12 प्रशिक्षु महिला सिपाहियों को डेंगू
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) के 12 प्रशिक्षु सिपाही डेंगू की चपेट में हैं। नाजुक हालत में दो को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। आरटीसी से मंगलवार को सीएमओ को पत्र लिखा गया है, जिसमें डेंगू के फैलने की बात कही गई है।
पुलिस लाइन के नजदीक महिला आरटीसी है, जिसमें 247 रिक्रूट पुलिस की ट्रेनिंग ले रही हैं। आरटीसी के पीछे नाला बना हुआ है, जिसमें गंदगी और मच्छर होने से रिक्रूट को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस नाले से ही अब आरटीसी में डेंगू फैलने की आशंका बन गई है। एक दर्जन रिक्रूट डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। इनमें तीन दिन पहले दीपिका मिश्रा व आरती को हालत बिगड़ने पर इलाइट चौराहा के पास एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को हालत सुधरने पर आरती की छुट्टी हो गई जबकि दीपिका मिश्रा अभी भी भर्ती है। मंगलवार को जांच करवाने पर पता चला है कि आरती शाक्या और सुधा गोस्वामी को भी डेंगू है। अब तक आरती यादव, दीपिका मिश्रा, रंजनी, आरती, अंजुला यादव, आरती शाक्य, सुधा गोस्वामी को डेंगू हो चुका है। इससे आरटीसी में रिक्रूट महिलाओं में दहशत का माहौल है। वहीं, जिला पुलिस प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
उधर, प्रतिसार निरीक्षक लल्लन सिंह का कहना है कि महिला आरटीसी में डेंगू फैलने की बात गलत है। एक रिक्रूट को पहले डेंगू की शिकायत पाई गई थी, जो अब पूरी तरह से ठीक है।