फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   12 thousand light conection cut

चार माह में काटे 12 हजार बिजली कनेक्शन

Sat, 26 Dec 2020 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
12 thousand light conection cut
झांसी। विद्युत विभाग पर अच्छी बिजली देने के साथ ही उसके सापेक्ष राजस्व वसूलने का भी दबाव बढ़ गया है। इस कारण विभाग ने पांच हजार से ऊपर का बिल होते ही उपभोक्ताओं को नोटिस भेजना शुरू कर दिए हैं। साथ ही उसी तेजी से कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। एक सितंबर से अभी तक 12 हजार कनेक्शन काटे जा चुके हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के निर्देश के बाद पिछले तीन साल से शहरवासियों को बेहतर बिजली मिल रही है। फाल्ट की स्थिति में ही बिजली को काटा जा रहा है। हर सबस्टेशन पर 24 में से 23 घंटे से अधिक बिजली मिल रही है। वहीं, विभाग बिल जमा करवाने को लेकर भी उतना ही गंभीर हो गया है। पांच हजार से ऊपर का बिल होते ही उपभोक्ताओं को बकायेदार माना जा रहा है। इस कारण एक सितंबर से उपभोक्ता का पांच हजार से ऊपर का बिल होते ही नोटिस भेजने के साथ ही कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू हो गई है। अभी तक 15 हजार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। साथ ही 12 हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं, जिसमें आधे से अधिक घरों में बिल जमा न होने से अंधेरा पसरा हुआ है। बाकी उपभोक्ताओं ने अपना बकाया जमा कर दिया है। कनेक्शन काटने के लिए 12 टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन

- तीन महीने का बकाया या पांच हजार रुपये से अधिक का बिल होने पर ही कनेक्शन काटा जा रहा है। धारा-3 का नोटिस मिलने के बाद भी अगर उपभोक्ता बकाया जमा नहीं करता है तो उसको एक माह बाद धारा-5 में नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसआर गर्ग, अधीक्षण अभियंता (महानगर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed