फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   12 thousand labourers reached border

सरहद पर बारह हजार श्रमिकों ने दी दस्तक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
12 thousand labourers reached border
एक सप्ताह से अधिक गुजरने के बाद भी उत्तर प्रदेश - मध्य प्रदेश की सीमा पर प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को बारह हजार श्रमिक झांसी पहुंचे, जिन्हें बस, ट्रेन व अन्य वाहनों से प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया गया। महाराष्ट्र, गुजरात से मध्य प्रदेश के रास्ते वापस यूपी के विभिन्न जनपदों के लिए मजदूरों का लौटना लगातार जारी है। बुधवार को यूपी - एमपी के बॉर्डर शिवपुरी रोड पर सिकंदरा में दिन भर मजदूरों के आने का सिलसिला बना रहा। लगभग बारह हजार मजदूर यहां पहुंचे। ज्यादातर मजदूर ट्रक व अन्य वाहनों से सीमा पर पहुंचे। जबकि, तकरीबन तीन हजार मजदूरों ने पैदल ही यहां दस्तक दी। अपने वाहनों से आने वाले मजदूरों को उनके वाहन के साथ रवाना किया गया। जबकि, पैदल व बसों से सीमा पर पहुंचने वाले श्रमिकों को झांसी से बस और ट्रेनों के जरिये गंतव्य की ओर भेजा गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि बॉर्डर पर पहुंचने वाले सभी मजदूरों के लिए भोजन व पानी की व्यवस्था की गई। स्क्रीनिंग के बाद उन्हें आगे बढ़ाया गया। तकरीबन पच्चीस बसें अलग-अलग जनपदों के लिए भेजी गईं। जबकि, ट्रेनों के जरिये भी मजदूर आगे बढ़ाए गए। आज ज्यादा श्रमिक आने की संभावना झांसी। बृहस्पतिवार को यूपी-एपी के बॉर्डर पर भारी संख्या में मजदूरों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इसके लिए प्रशासन और पुलिस ने पूरी तैयार कर ली है। बसों का बेड़ा बॉर्डर पर तैयार है। ट्रेनों से भी श्रमिकों को उनके गृह जनपदों की ओर भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed