फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   12 shoap sheel without permit doing work

बिना नक्शा पास कराए 12 दुकानों का हो रहा था निर्माण, जेडीए ने किया सील

Wed, 17 Feb 2021 08:16 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
12 shoap sheel without permit doing work
झांसी। महानगर के केके पुरी कॉलोनी से पीरिया मार्ग पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बनाई जा रहीं 12 दुकानों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

भवन स्वामी महेंद्र सेन द्वारा व्यवसाय के उद्देश्य से लगभग 50 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में दो मंजिला इमारत का निर्माण कराया जा रहा था। इसमें छह दुकानें प्रथम तल पर तथा छह दुकानों को दूसरे तल पर निर्माण कराया जा रहा था। प्राधिकरण ने नोटिस जारी करते हुए 4 नवंबर 2020 को सुनवाई की तारीख नियत की थी। भवन स्वामी तारीख पर उपस्थित होने पर स्वीकृत मानचित्र पेश नहीं कर सके थे। कई बार सुनवाई के बाद भी भवन स्वामी द्वारा मानचित्र के लिए आवेदन भी नहीं किया गया था। जेडीए के जेई द्वारा 14 दिसंबर 2020 को किए सर्वे में निर्माण कार्य जारी पाया गया था।

इस पर बुधवार को जेडीए की टीम ने निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया है। इस मौके पर जेडीए के अवर अभियंता सुखवीर सिंह, एसके वर्मा, निमीश गुप्ता कर्मचारी संतोष और सतीश के साथ ही सीपरी थाने का पुलिस बल रहा। इस संबंध में जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि भवन स्वामी द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए ही 12 दुकानों का निर्माण कराए जाने पर नोटिस जारी किया गया था। नोटिस की अनदेखी करने पर भवन को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed