फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   12 feet wide drain ended, waterlogging again in low-lying areas

खत्म हो गया 12 फीट चौड़ा नाला, कई इलाकों में भर जाता है पानी

Fri, 06 Aug 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
12 feet wide drain ended, waterlogging again in low-lying areas
झांसी। मानसूनी बारिश के दौरान शहर के तमाम इलाकों में जगह-जगह जलभराव हो रहा है। नालों की सफाई न होने साथ ही नालों पर हुए अवैध कब्जों की वजह से यह परेशानी पैदा हो रही है। बृहस्पतिवार देर-शाम बारिश के बाद खुशीपुरा समेत निचले इलाकों मेें पानी भर गया। स्थानीय लोगों का कहना है नाले पर कई जगह अतिक्रमण हो जाने से पानी का बहाव थम गया। खुशीपुरा मोहल्ले से निकला करीब 12 फीट चौड़ा नाला जगह-जगह कब्जा हो जाने से अब सिर्फ ढाई फीट का बचा। नाले में बहाव न होने से झोकनबाग, खुशीपुरा, तालपुरा कॉलोनी समेत अन्य कई इलाकों में बारिश के बाद जलभराव हो जाता है। इसी तरह नटवली नाला, छनियापुरा नाला, केके पुरी नाला, सीपरी बाजार चांदमारी मंदिर के बगल का नाला, सिविल लाइंस में अशोक होटल तिराहा का नाल, सुभाषगंज का नाला, रायगंज का नाला समेत अन्य नाले भी काफी संकरे हो चुके हालांकि नगर निगम प्रशासन ने भी नालों पर अतिक्रमण की बात मानी है। नगर आयुक्त के निर्देश के बाद ऐसे भवनों को चिन्ह्नित करने का अभियान भी शुरू हो गया। सबसे पहले इन भवनों को चिन्ह्नित किया जाएगा। अतिक्रमण वाले हिस्से पर लाल निशान लगाकर उसे हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed