फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने से पहले लगेंगे कैंप,,,-City

फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने से पहले लगेंगे कैंप,,,-City

Mon, 04 Sep 2017 07:35 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने से पहले लगेंगे कैंप,,,-City
कटिया डालने वाले बिजली चोरों की बनी काट
विज्ञापन

सब हेड: गांवों में फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने से पहले लगेगा कनेक्शन कैंप
क्रासर
पिछले पांच दिन में फुंके सौ ट्रांसफार्मर, सबसे ज्यादा मऊरानीपुर क्षेत्र के
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
कटिया डालकर बिजली चोरी करने वालों की काट बिजली विभाग ने निकाल ली है। विभागीय अधिकारियों ने तय किया है कि अब गांवों में फुंके ट्रांसफार्मर बदलने से पहले वहां कैंप लगाकर कनेक्शन दिए जाएंगे। उसके बाद लोड के अनुसार ही नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। पिछले पांच दिन में ग्रामीण क्षेत्रों में 100 ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद यह निर्णय लिया गया है। सबसे ज्यादा मऊरानीपुर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर फुंके हैं।
गांवों में बिजली चोरी के कारण ओवरलोडिंग से ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर लोग कटिया डालकर बिजली चोरी करते हैं, इससे ट्रांसफार्मरों पर लोड अधिक होता है और वह फुंक जाते हैं। मुख्यमंत्री बुंदेलखंड के किसानों को 24 घंटे बिजली देना चाहते हैं। मगर, अभी शहरी क्षेत्रों को 24 और ग्रामीण क्षेत्रों को 20 घंटे बिजली दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों का विद्युत ढांचा इतना अधिक कमजोर है कि गांवों के ट्रांसफार्मर ओवर लोडिंग व जर्जर तारों के कारण धड़ाधड़ फुंक रहे हैं। बिजली चोरी के कारण हो रही ओवरलोडिंग के कारण समस्या और बढ़ जाती है। हर महीने से तीन से चार सौ के बीच ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। पिछले पांच दिन में 100 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। हालांकि, इनमें 75 ट्रांसफार्मर बदल दिए गए हैं। शासन ने शहरी क्षेत्रों में 24 और ग्रामीण में 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने के आदेश दे रखे हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों प्रभारी मंत्री के समक्ष विधायकों ने इस समस्या को उठाया था, जिस पर बिजली विभाग के मुख्य अभियंता ने साफ किया था कि ग्रामीण क्षेत्रों में जब तक चोरी नहीं रुकेगी, तब तक ट्रांसफार्मरों का फुंकना और ओवरलोडिंग की समस्या बनी रहेगी। रिपोर्ट लिखने में भी पुलिस का सहयोग नहीं मिलता था। इस पर प्रभावी मंत्री ने कनेक्शनों की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए थे। विभाग ने अब तय किया है कि जिन गांवों के सबसे ज्यादा ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। पहले वहां कनेक्शन दिए जाएंगे, इसके बाद ट्रांसफार्मर को बदला जाएगा। ताकि ग्रामीण बिजली की जरूरत को समझ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘जिन गांवों में ट्रांसफार्मर ज्यादा खराब हो रहे हैं, उनको चिह्नित कर लिया गया है। इन गांवों में जल्द ही कैंप लगाकर कनेक्शनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। मऊरानीपुर क्षेत्र में यह अभियान जल विहार के बाद चलाया जाएगा। मऊरानीपुर के ग्रामीण क्षेत्र में मात्र दस फीसदी लोगों ने ही कनेक्शन ले रखे हैं।’

आरपीएस तोमर, मुख्य अभियंता विद्युत वितरण।

इन गांवों के हो रहे सबसे ज्यादा खराब
बेहटा, पहाड़ी चुंगी, जौहरी बुजुर्ग, जौरी बुजुर्ग, छपरा, छिरौरा, दिगारा, मड़ौरा, बैदौरा, करारी, सिमरिया पलींदा, आरी, लकारा, परवई दाता, चंदवारी, सिलोरी, वमनुवा, बेरवई, घुरइया, ककवारा, पचौरा, सिजारी बुजुर्ग, भकौरा, बिजौरा, बसारी, टहरौली थाने के पास, गोराई बाजार गुरसराय, भानपुरा, सकरार नैगांव रोड, इमलिया, मगरपुर, कुरैंचा, सरकार, सिमरधा, बछेह, ढकरवारा, घुघुवा, बरेठी, नोटक्षीर बरुआसागर, निगौना खेड़ा बरुआसागर, नयाखेड़ा, जारहाकला, पूंछ टाउन, खिरिया घाट, दिगारा, पालर, करगुवा, पहाड़ी चिरगांव, सुलतानपुरा और मुस्तरा गांव में सबसे ज्यादा ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed