फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   जेडीए एक्सईएन से मांगा स्पष्टीकरण-Dehat

जेडीए एक्सईएन से मांगा स्पष्टीकरण-Dehat

Sat, 09 Mar 2019 02:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
जेडीए एक्सईएन से मांगा स्पष्टीकरण-Dehat
जेडीए एक्सईएन से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण में टेंडर प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त शर्तें रखने के मामले में जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने टेंडर को रद्द कर अधिशासी अभियंता आरपी द्विवेदी से स्पष्टीकरण मांगा है। हालांकि, पूरे प्रकरण की जांच जेडीए सचिव द्वारा कराई जा रही है।

सड़कों पर साइन बोर्ड लगाने के टेंडर में जेडीए एक्सईएन द्वारा मनमानी कर टेंडर में अतिरिक्त शर्तों को रखा गया था। यह स्थिति उस समय उजागर हुई, जब डीएम शिवसहाय अवस्थी ने जेडीए कार्यालय में आकर बैठक के दौरान अभिलेखों की जांच की। मामला उजागर होने के बाद जिलाधिकारी ने जेडीए एक्सईएन से अतिरिक्त शर्तों के बारे जानकारी मांगी थी, एक्सईएन द्वारा गलत और भ्रामक जानकारी देने पर जिलाधिकारी ने गुस्से में आकर कार्यालय में पुलिस को बुलाया लिया था, लेकिन जेडीए सचिव के आग्रह पर पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए थे। जेडीए उपाध्यक्ष ने टेंडर को रद्द कर जेडीए एक्सईएन से स्पष्टीकरण मांगा है। उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने बताया कि पूर्व में सड़कों पर साइन बोर्ड लगाने के लिए टेंडर निकाला गया था, जिसमें टेंडर प्रक्रिया में मनमाने तरीके से अतिरिक्त शर्तें लगाई गई थीं, जो कि नियम के विरुद्ध पाई गईं। पूरे प्रकरण की जांच झांसी विकास प्राधिकरण सचिव त्रिभुवन विश्वकर्मा द्वारा कराई जा रही है। जांच के अंतर्गत जेडीए एक्सईएन से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच के पूरा होने पर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed