फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bhadarwara

bhadarwara

Wed, 09 Jan 2019 09:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
bhadarwara
विद्यालयों की बाउंड्रीवाल बनवाने की मांग
विज्ञापन

भदरवारा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय धायपुरा प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भदरवारा तथा परसारा विद्यालय की चारदीवारी न होने से अन्ना पशु विद्यालय परिसर में घुसकर गंदा कर रहे हैं। परिषदीय विद्यालयों की बाउंड्री वॉल बनवाने के लिए कई बार प्रधानाध्यापक ने कई बार संबंधित विभाग से मांग की लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बीआरसी केंद्र मऊरानीपुर के तहत आने वाले गांव धायपुरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की चारदीवारी न बनी होने से अन्ना पशु परिसर में घुसकर गंदा कर रहे हैं व ग्रामीण हरे भरे पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसी प्रकार भदरवारा के परिषदीय विद्यालय के पीछे की बाउंड्री वॉल न होने से विचरण कर रहे पशु परिसर में घुसकर गंदा कर देते हैं। यही हाल परसारा मजरा के विद्यालय का है। शिक्षकों ने ग्राम पंचायत विभाग से विद्यालय की बाउंड्रीवाल बनवाए जाने की मांग की है।

हैंडपंप लगवाने की मांग
खिलारा। क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगे सरकारी हैंडपंप में वाटर लेबल गिरने से ग्रामों में पीने के पानी का इंतजाम करना मुश्किल हो रहा है। वहीं कई ग्रामों में मरम्मत के अभाव में हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। मऊरानीपुर विकासखंड के तहत आने वाली ग्राम पंचायत हरपुरा, पंचमपुरा में लगे सरकारी हैंड पंपों में से अधिकांश खराब चल रहे हैं जिससे ग्रामीण पीने का पानी दूर से लाने के लिए विवश है। मोहल्ला वासियों ने नए हैंडपंप ग्राम पंचायत या विधायक निधि से लगवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


निधन पर शोक
भदरवारा। राष्ट्रीय आंचलिक पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन तहसील इकाई के तत्वाधान में महेंद्र सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में एक शोकसभा हुई। इसमें मऊरानीपुर नगर के पत्रकार सोनू मिश्रा की माता जी का निधन हो जाने पर संजय द्विवेदी, मदन वर्मा, सुरेंद्र द्विवेदी, अमृतलाल वर्मा, जगदीश श्रीवास, अमित मिश्रा, नारायण सिंह परिहार, हरिश्चंद्र द्विवेदी, राहुल सोलंकी, राजेश द्विवेदी, बृजेश सक्सेना, मुन्नीलाल श्रीवास, महेश चंद, वनमाली आदि ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
फसल बीमा की दी जानकारी
भंडरा। किसान सेवा समिति भंडरा में नाबार्ड योजना अंतर्गत जिला सहकारी बैंक मऊरानीपुर के तत्वाधान में वित्तीय समावेश की जानकारी किसानों को शिविर के दौरान दी गई। मऊरानीपुर जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक रंजीत सिंह ने किसानों को बताया कि साल भर के लिए सिर्फ 12 रुपये में बीमा बैंक खाताधारक का किया जाता है। जिसमें 18 से 70 वर्ष के बीच में दुर्घटना व सामान्य मृत्यु होने पर खाता धारक के परिवार को दो लाख की धनराशि बीमा के रुप में नामित व्यक्ति को दी जाती है। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री फ सल बीमा समय से कराने को कहा जिससे किसानों को फ सल में हुए नुकसान की भरपाई किसान कार्ड के माध्यम से मिल सके, उन्होंने इंटरनेट बैंकिंग भीम, सूक्ष्म व्यवसाय, लघु व्यवसाय, सुरक्षा बीमा जीवन ज्योति, अटल पेंशन, स्वयं सहायता समूह आदि के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी। अध्यक्षता रामस्वरूप पटेल ने तथा संचालन मान सिंह राठौर ने किया। इससे पहले न्याय पंचायत पठा में भी नाबार्ड योजना अंतर्गत वित्तीय समावेश शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सचिव राजेश्वर सिंह, करन सिंह चौहान, नाथूराम पटेरिया, रामचरन श्रीवास, जागेश्वर प्रसाद प्रजापति, जगदीश सहाय पटेल, मुकुंदी पटेल, रामकुमार पटेल, खरगाई पाल, छत्रपाल राय, कौशल किशोर नामदेव, सुरेंद्र द्विवेदी, महेंद्र श्रीवास, राहुल सिंह सोलंकी, चंद्रभान पटेल, मोनू पटेल, मुकेश रैकवार, संदीप साहू, भगवानदास विश्वकर्मा, करन पटेल आदि मौजूद रहे।


फोटो
हाइटेंशन लाइन को शिफ्ट कराने की मांग
खिलारा। ग्राम नयागांव में ग्रामीणों ने मकानों के ऊपर से निकली हाइटेंशन लाइन को शिफ्ट कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि छतों की ऊपर से निकली हाइटेंशन लाइन से सदैव हादसे का खतरा बना रहता है। वहीं ग्राम के गनपत पुत्र गरीबे अहिरवार ने बताया कि उसके कच्चे मकान के बरामदे में विद्युत विभाग ने ट्रांसफार्मर रखवाया हुआ है इससे किसी अनहोनी का अंदेशा बना रहता है। उसके परिवारजनों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग से ट्रांसफ ार्मर अन्य जगह स्थानांतरित करने की मांग की लेकिन इस ओर विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। दोनों ग्रामों के लोगों ने बस्ती के पास से विद्युत ट्रांसफ ार्मर एवं लाइन हटाए जाने की मांग की है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed