फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   भारत-रूस का संयुक्त सैन्य अभ्यास 18 से-City

भारत-रूस का संयुक्त सैन्य अभ्यास 18 से-City

Tue, 13 Nov 2018 09:03 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
भारत-रूस का संयुक्त सैन्य अभ्यास 18 से-City

विज्ञापन
भारत-रूस का संयुक्त सैन्य अभ्यास 18 से
- बबीना की फील्ड फायरिंग रेंज में जुटेंगे सैनिक
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। भारत-रूस के बीच संयुक्त राष्ट्र के नियमों के तहत संयुक्त सैन्य अभ्यास इंद्र-2018 का आयोजन 18 से 28 नवंबर तक सैन्य स्टेशन बबीना के फील्ड फायरिंग रेंज में किया जाएगा। दोनों देशों के बीच आयोजित होने वाले इस ग्यारह दिवसीय संयुक्त युद्घाभ्यास में रूस संघ की पांचवी सेना तथा भारतीय सेना की ओर से मेकेनाइज्ड इंफैन्ट्री बटालियन की एक कंपनी साइज की सैन्य टुकड़ियां भाग लेंगी। दोनों सेनाओं की सैन्य टुकड़ियाें के प्रशिक्षण पर एक संयुक्त निदेशक पैनल होगा, जिसमें सैन्य अधिकारी शामिल होंगे। साथ ही प्रशिक्षण की समीक्षा भी की जाएगी।

इस सैन्य अभ्यास के आयोजन का उद्देश्य दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियाें द्वारा संयुक्त योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करना तथा दोनों देशों की सैन्य युद्घक रणनीतियों व सैन्य हथियार को समझना है। इस सैन्य अभ्यास के माध्यम से दोनों देशों की सेनाओं जिसमें घेराबंदी, खोज, घरों की तलाशी, हैंडलिंग एवं विस्फोटकों को निष्क्रिय करने की गतिविधियां भी शािमल हैं। इस सैन्य अभ्यास का प्राथमिक ध्यान सामरिक फील्ड अभ्यास है, जिसमें सैन्य युद्घक तकनीकी को समझने के साथ-साथ शांति मिशन काल के अनुरूप जवानों की कौशलता को बढ़ाना है। सैन्य अभ्यास इंद्र के इस दसवें संस्करण के आयोजन का उद्देश्य विश्व को एक संदेश देना है, जिसमें दोनों देशों की सेनाएं संयुक्त राष्ट्र के नियमानुसार शांति मिशन परिवेश में अपनी सामरिक रणनीति को बढ़ाने में तत्पर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed