{"_id":"5b411c584f1c1ba64e8b469f","slug":"111530993752-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण की चपेट में ग्\nवलियर रोड-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण की चपेट में ग् वलियर रोड-City
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो ढंग से लगाएं
श्रेणी - कोर्ट
.......................................
सो रहा नगर निगम, ग्वालियर रोड पर अतिक्रमण
- अनदेखी की वजह से सड़क के दोनों ओर बढ़ने लगीं अवैध दुकानें
- सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू होने से पहले हो गया था साफ
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ग्वालियर रोड का चौड़ीकरण होते ही अतिक्रमण बढ़ने लगा है। नगर निगम के ध्यान न देने से अतिक्रमण कर खोली गई दुकानों की संख्या बढ़ने लगी है, अगर अधिकारियों की नींद नहीं टूटी तो समस्या विकराल रूप ले लेगी।
अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर जहां नगर निगम कई बड़े-बड़े दावे करता है वहीं, ग्वालियर रोड पर दावों की धज्जियां उड़ती नजर आने लगी हैं। ग्वालियर रोड स्थित रेलवे क्रासिंग से लेकर हाइवे और उन्नाव बालाजी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है।
कार्य पूरा होने से पहले इन स्थानों पर होने वाले अतिक्रमण को पूरी तरह साफ कर दिया गया था। सड़क के चौड़ीकरण का कार्य होने के बाद ही पुन: अतिक्रमणकारियों ने अपने पांव फैलाना शुरू कर दिए हैं। धीरे-धीरे सड़क किनारे दुकानें जमने लगी हैं।
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़े रहते वाहन
अतिक्रमण के साथ ही सड़क किनारे ट्रक व बड़े वाहन हमेशा खड़े रहते हैं। इससे यहां दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। सबसे ज्यादा समस्या रात के समय ही होती है। अधिकतर स्थानों पर लाइट न होने के कारण सड़क किनारे खड़े बड़े वाहन नजर नहीं आते और इससे टकराकर चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।
तैयार हो रहा रोस्टर
ग्वालियर रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए रोस्टर तैयार हो रहा है। जिसके बाद जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण को पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा।
पुष्पराज गौतम
अतिक्रमण प्रभारी, नगर निगम
पुलिस करेगी सहयोग
अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम की टीम का पुलिस पूरा सहयोग करेगी। सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों का चालान किया जाएगा। किसी भी दशा में वाहन खड़े नहीं दिए जाएंगे।
विजय कुमार पांडेय
थानाध्यक्ष, सीपरी बाजार