{"_id":"59df93a44f1c1b97678b55d2","slug":"111507824548-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: कारतूसों के साथ दो बदमाश पकड़े,,,-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम: कारतूसों के साथ दो बदमाश पकड़े,,,-City
Updated Thu, 12 Oct 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारतूसों की खरीद-फरोख्त करने वाले दो बदमाश पकड़े
- 40 कारतूस, दो तमंचे, टैबलेट और ट्रेन यात्रियों से चुराए 14 मोबाइल भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
प्रेमनगर पुलिस ने कारतूसों की खरीद-फरोख्त करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो तमंचे, 40 कारतूस, एक टैबलेट और ट्रेन यात्रियों से चुराए गए 14 मोबाइल भी बरामद किए गए।
प्रेमनगर पुलिस को बृहस्पतिवार के तड़के सूचना मिली कि कुछ बदमाश कारतूस बेचने के लिए रेलवे सुपरवाइजर ट्रेनिंग सेंटर के पास किसी का इंतजार कर रहे हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक एके सिंह चौहान, उप निरीक्षक कमलेश कुमार यादव, बृजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। घेराबंदी कर दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि दो भाग निकले। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम दीनदयाल नगर खाती बाबा व हाल डीआईजी बंगले के पास झोपड़ी भोपाल निवासी हारुन और पुलिया नंबर नौ दादा मियां मुहल्ला निवासी रमजान बताए। भागे बदमाश का नाम दीनदयाल नगर खातीबाबा निवासी अफरोज बताया, जो हारून का भाई है।
सीओ सदर जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि हारुन 2004 से पहले सीपरी बाजार क्षेत्र में चोरियां करता था और 2013 से वांछित चल रहा था। इसके बाद वह भोपाल चला गया और ट्रेनों में अपने भाई के साथ चोरियां करने लगा। कभी-कभार झांसी आकर पुलिया नंबर नौ निवासी कद्दन से कारतूस खरीदकर भी बेचने लगा। रमजान भी इनके साथ यही काम करने लगा। अफरोज और कद्दन की तलाश की जा रही है। साथ ही जीआरपी को बरामद मोबाइल के आईएमए नंबर दे दिए हैं, जिसके आधार पर उनके मालिकों का पता लगाया जाएगा।